रांची, रांची में अवैध खनन के खिलाफ ED ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएम हेमंत सोरेन के करीबी रहे प्रेम प्रकाश के रांची स्थित ठिकानों पर ईडी की रेड चल रही है। ईडी की टीम राजधानी में प्रेम प्रकाश के हरमू समेत 11 ठिकानों पर पहुंचकर छापा मार रही है। जबकि राज्य में कुल 16 स्थानों पर रेड चल रही है।
सूत्रों की मानें तो केंद्रीय एजेंसी ने यहां अवैध खनन और जबरन वसूली के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ के बाद कई ठिकानों पर छापा मारा है। खबर आ रही है कि जिन ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है वे प्रेम प्रकाश नाम के व्यक्ति से जुड़े हुए हैं। कहा जा रहा है कि प्रेम प्रकाश के राजनेताओं से मजबूत संबंध हैं।
मिली जानकारी के अनुसार झारखंड -बिहार में अवैध खनन से जुड़े मामले में ईडी की यह एक बड़ी कार्रवाई है। सूत्रों के अनुसार ED की टीम द्वारा करीब 17 लोकेशन पर छापेमारी की जा रही है, जिसमें तमिलनाडु , बिहार , झारखंड सहित दिल्ली-NCR में रेड चल रही है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी पंकज मिश्रा से हुई पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी को मिले कई इनपुट्स थे, जिसके आधार पर अवैध खनन से जुड़े मसले पर कार्रवाई की जा रही है।
वहीं छापेमारी के दौरान कोई असुविधा न हो इसे लेकर मौके पर सीआरपीएफ की टीम भी तैनात है। बता दें, पूर्व में भी प्रेम प्रकाश के घर और ऑफिस में ईडी की दबिश देखने को मिली थी। उस दरम्यान ईडी को कई अहम दस्तावेज और अन्य सामान भी बरामद हुए थे। प्रेम प्रकाश से हुई पूछताछ के बाद भी कई डीएमओ से ईडी ने पूछताछ की थी।
रांची: झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला स्थित घाटशिला कॉलेज में आयोजित शैक्षणिक मॉडल प्रदर्शनी में सोमवार...
रांधी: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट...
रांची: झारखंड में दो कांग्रेस विधायकों पर ED और आयकर विभाग ने शुक्रवार को एक साथ कार्रवाई की। कांग्रेस के गोड्डा पोड़ैयाहाट...
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अवैध खनन मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुए। मुख्यमंत्री...
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुसीबतें बढ़ सकती है। प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध खनन मामले में पूछताछ के...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...