रायपुर, छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। भिउपेश बघेल सरकार ने कई आईएएस अधिकारीयों के ट्रान्सफर किए है। इन तबादलों में कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं तो कई को मंत्रालय में पोस्टिंग दी गई है। वहीं मंत्रालय में पदस्थ कुछ अधिकारियों को कमिश्नर और कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सूची के मुताबिक जल संसाधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर पदस्थ आईएएस महादेव कांवरे को दुर्ग संभाग का कमिश्नर बनाया है। वरिष्ठ आईएएस एस प्रकाश को परिवहन विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त-सह-संचालक दीपांशु काबरा को परिवहन आयुक्त की भी जवाबदारी दी गई है। कोरिया कलेक्टर श्यामलाल धावड़े को बस्तर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कलेक्टर सुनील कुमार जैन को फील्ड पोस्टिंग से हटाकर स्कूल शिक्षा विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी है।
महासमुंद जिले के कलेक्टर डोमन सिंह को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। नारायणपुर कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू कोसंचालक भू-अभिलेख की जिम्मेदारी दी गई है। गरियाबंद कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर को महासमुंद का कलेक्टर बनाया गया है। संचालक भू-अभिलेख अभिजीत सिंह को RDA के सीईओ के साथ ही रायपुर स्मार्ट सिटी के प्रबंध संचालक की जवाबदारी सौंपी गई है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की कलेक्टर नम्रता गांधी को गरियाबंद कलेक्टर बनाया गया है। बस्तर जिला पंचायत सीईओ ऋचा प्रकाश चौधरी को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का कलेक्टर बनाया गया है। कोरबा नगर निगम कमिश्नर कुलदीप शर्मा को कोरिया का नया कलेक्टर बनाया गया है।
RDA के सीईओ ऋतुराज रघुवंशी को नारायणपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। कबीरधाम जिला पंचायत के सीईओ विजय दयाराम के को अंबिकापुर नगर-निगम का नया कमिश्नर बनाया गया है। मंत्रालय में पदस्थ रोक्तिमा यादव को गरियाबंद जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। मुंगेली जिला पंचायत के सीईओ रोहित व्यास को जिला पंचायत बस्तर के सीईओ बनाया गया है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ है। दुर्ग जिले में अज्ञात लोगों ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव...
गुजरात, गुजरात में विधानसभा चुनाव होने है। तारीखों का ऐलान भले ही अभी नहीं हुआ हो लेकिन राज्य में चुनावी हवा घुलने लगी...
रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार इन दिनों पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन करवा रही है। इसके तहत अलग-अलग खेलों के...
रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी अफसरों के 12 से ज्यादा...
दुर्ग: छत्तीसगढ़ से तीन साधुओं की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चा चोरी की अफवाह पर भीड़...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...