इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 20 April, 2024|04:25|IST
ताजा खबर

 शिक्षक अभ्यर्थियों का सडकों पर जमकर हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Updated: digiana.com | Dec 13, 2022, 05:50 PM IST

 शिक्षक अभ्यर्थियों का सडकों पर जमकर हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पटना: पटना में मंगलवार का दिन हंगामा भरा रहा एक ओर जहां एक ओर विधानसभा में विपक्ष ने सरकार को घेरा तो वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर शिक्षक अभ्यर्थियों ने भी खूब हंगामा किया। सीटेट/बीटेट पास शिक्षक अभ्यर्थियों ने सातवें चरण की शिक्षक बहाली के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की। सैकड़ों की संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी पटना जंक्शन डाक बंगला चौराहा के रास्ते विधानसभा घेराव के लिए निकले। इस दौरान पुलिस ने रोकने के लिए डाकबंगला चौराहे पर लाठीचार्ज कर दिया।
 शिक्षक अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर पिछले 38 दिनों से गर्दनीबाग में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन  सरकार द्वारा सातवें चरण की बहाली का नोटिफिकेशन जारी नहीं करने पर आज शीतकालीन सत्र के पहले दिन विधानसभा का घेराव करने निकले थे। अभ्यर्थियों का कहना है कि वह पिछले 3 साल से प्रदर्शन कर रहे हैं, जिस पर उन्हें शिक्षा विभाग के द्वारा सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।
शिक्षक अभ्यर्थी ने कहा कि उनकी मांग है कि अविलंब बहाली की जाए। वे लोग पहली से आठवीं क्लास के सातवें चरण के अभ्यर्थी हैं। 2019 में फॉर्म भरा था। लगातार आंदोलन करने के बाद भी उनकी मांग पूरी नहीं हुई है। शिक्षक अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर कुर्बानी भी देनी पड़ी तो हम दे देंगे। इस दौरान वे सरकार पर भी जमकर बरसे. कहा कि सरकार ढिंढोरा पीटती है कि 10 लाख रोजगार देंगे, लेकिन सातवें चरण की बहाली को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से अब तक कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई।
कैंडिडेट्स के प्रदर्शन के चलते डाक बंगला चौराहे पर जाम के हालात बन गए। पुलिस ने सभी को खदेड़कर रास्ता खुलवाया। इस दौरान करीब 3 घंटे तक डाक बंगला चौराहा और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।। बिहार में सातवें चरण की शिक्षक बहाली की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। इसको लेकर ही यह अभ्यर्थी करीब 5 महीने से आंदोलन कर रहे हैं।

सम्बंधित खबरें...
 चीनी महिला ने दलाई लामा को धमकी, पुलिस ने बढ़ाई बोधगया की सुरक्षा
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 04:39 PM IST ]

नई दिल्ली: भगवान बुद्ध की ज्ञान की धरती बोधगया में दलाई लामा के आने के साथ ही चीन की एक महिला ने कदम रखा है। वह संदिग्ध...

 बोधगया में कोरोना ब्लास्ट, 11 विदेशी नागरिक निकले संक्रमित
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 12:04 PM IST ]

पटना: एक तरफ बिहार में कोरोना को लेकर अलर्ट की स्थिति है. तो वहीं, बोधगया में आयोजित बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा के टीचिंग...

 मोतिहारी चिमनी ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत, पीएम ने किया दो-दो...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 03:09 PM IST ]

बिहार: मोतिहारी के रामगढ़वा थाना इलाके में एक ईंट भट्टे की चिमनी में अचानक विस्फोट हो जाने से 8 लोगों की मौत हो गई  जबकि...

RJD नेता ने भारत को मुसलमानों के लिए बताया असुरक्षित, बच्चों...
[ Posted On digiana.com | Dec 22, 2022, 05:25 PM IST ]

पटना: देश में मुसलमानों को स्थिति को लेकर लगातार चर्चा होती रहती है। कभी जनसंख्या को लेकर तो कभी सुरक्षा को लेकर इस बार...

 शराब माफियाओं के खिलाफ एक्शन में बिहार सरकार, छापेमारी करने...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 12:52 PM IST ]

बगहा: बिहार में शराब माफिया इतने बेखौफ हो चुके हैं कि पुलिस पर ही हमला कर दे रहे हैं। छपरा जिले में बीते दिनों जहरीली...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.