इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 April, 2024|10:48|IST
ताजा खबर

जहरीली शराब से मौत पर बोले नीतीश: 'जो पिएगा, वह मरेगा'

Updated: digiana.com | Dec 15, 2022, 02:36 PM IST

जहरीली शराब से मौत पर बोले नीतीश: 'जो पिएगा, वह मरेगा'

पटना: शराबबंदी वाले बिहार के सारण में जहरीली शराब से अब तक 38 लोगों की मौत हो गई है। विपक्षी बीजेपी इस मुद्दे पर लगातार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेर रही है। बीजेपी नीतीश कुमार से इस्तीफा भी मांग रही है। इस बीच गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया। नीतीश कुमार ने कहा कि जहरीली शराब से देश भर में लोग मरते हैं। बिहार में शराबबंदी सफल है। उन्होंने ये तक कह दिया कि, जो शराब पिएगा वह तो मरेगा ही।
नीतीश कुमार ने कहा, ''जब बिहार में शराबबंदी नहीं थी, तब भी लोग नकली शराब पीकर मर जाते थे। यहां तक कि अन्य राज्यों में भी ऐसी घटनाएं होती हैं। लोगों को सचेत रहना चाहिए। बिहार में चूंकि शराबबंदी है, तो कुछ न कुछ नकली बिकेगा, इसे पीकर लोगों की मौत हो गई। नीतीश कुमार ने कहा कि शराब बुरी आदत है. इसे नहीं पीना चाहिए।''
नीतीश कुमार ने कहा, ''मैंने अधिकारियों को कहा है कि गरीबों को न पकड़ें जो लोग इसका व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें पकड़ें। शराब बंदी कानून से कई लोगों को फायदा हुआ है कई लोगों ने शराब छोड़ दी है। नीतीश ने अपील की कि कोई भी शराब से जुड़ा व्यवसाय न करे, और कोई बिजनेस करें, जरूरत पड़ी तो सरकार दूसरे बिजनेस के लिए एक लाख रुपए तक देने के लिए तैयार है।
शराबबंदी को लेकर उठाए जा रहे सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि सारे दल के लोगों ने मिलकर ये फैसला किया था। एक-एक लोगों ने शपथ ली थी. समाज में आप कितना भी अच्छा काम कर लें लेकिन कोई न कोई तो गड़बड़ करेगा ही. क्राइम को रोकने के लिए कानून बना है लेकिन तो भी हत्या होती है। बीजेपी इस्तीफा मांग रही है. कह रही है इस कानून से कोई फायदा नहीं है। इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी कानून से बहुत लोगों को फायदा है।
इधर, सदन में विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर सरकार के पक्ष में सदन चलाने और विपक्षी प्रतिनिधियों की बातें दरकिनार करने का आरोप लग रहा था और उधर सत्तापक्ष के ही विधायक सुधाकर सिंह ने सरकार की बोलती बंद कर दी। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को सब पता है और सत्ता के संरक्षण में ही सारण में नरसंहार हुआ है। ताली पीटते भाजपा विधायकों पर राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने आरोप मढ़ा कि सारण के जहरीली शराब कांड में भाजपा का ही हाथ है।
इससे पहले बुधवार को भी बीजेपी ने इस मुद्दे पर विधानसभा में नीतीश सरकार को घेरा था। इस दौरान जहरीली शराब से मौत को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद नीतीश कुमार को गुस्सा आ गया। वे बीजेपी पर आगबबूला होते नजर आए। नीतीश कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सभी पहले शराबबंदी के पक्ष में थे। अब क्या हो गया है?

सम्बंधित खबरें...
 चीनी महिला ने दलाई लामा को धमकी, पुलिस ने बढ़ाई बोधगया की सुरक्षा
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 04:39 PM IST ]

नई दिल्ली: भगवान बुद्ध की ज्ञान की धरती बोधगया में दलाई लामा के आने के साथ ही चीन की एक महिला ने कदम रखा है। वह संदिग्ध...

 बोधगया में कोरोना ब्लास्ट, 11 विदेशी नागरिक निकले संक्रमित
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 12:04 PM IST ]

पटना: एक तरफ बिहार में कोरोना को लेकर अलर्ट की स्थिति है. तो वहीं, बोधगया में आयोजित बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा के टीचिंग...

 मोतिहारी चिमनी ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत, पीएम ने किया दो-दो...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 03:09 PM IST ]

बिहार: मोतिहारी के रामगढ़वा थाना इलाके में एक ईंट भट्टे की चिमनी में अचानक विस्फोट हो जाने से 8 लोगों की मौत हो गई  जबकि...

RJD नेता ने भारत को मुसलमानों के लिए बताया असुरक्षित, बच्चों...
[ Posted On digiana.com | Dec 22, 2022, 05:25 PM IST ]

पटना: देश में मुसलमानों को स्थिति को लेकर लगातार चर्चा होती रहती है। कभी जनसंख्या को लेकर तो कभी सुरक्षा को लेकर इस बार...

 शराब माफियाओं के खिलाफ एक्शन में बिहार सरकार, छापेमारी करने...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 12:52 PM IST ]

बगहा: बिहार में शराब माफिया इतने बेखौफ हो चुके हैं कि पुलिस पर ही हमला कर दे रहे हैं। छपरा जिले में बीते दिनों जहरीली...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.