इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 25 April, 2024|16:36|IST
ताजा खबर

कार्तिकेय सिंह से छिना कानून विभाग, अपहरण केस में जारी हुआ था वारंट

Updated: digiana.com | Aug 31, 2022, 11:04 AM IST

 कार्तिकेय सिंह से छिना कानून विभाग, अपहरण केस में जारी हुआ था वारंट

पटना, बिहार में चल रहे सियासी ड्रामे के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्तिकेय सिंह से कानून मंत्रालय वापस ले लिया है। कार्तिकेय सिंह के खिलाफ अपहरण केस में एक वारंट जारी हुआ था। इसके बावजूद इन्हें नीतीश सरकार में कानून मंत्री का दर्जा दिया गया था। कोर्ट ने उन्हें 16 अगस्त को सरेंडर करने के लिए कहा था। विवाद उस समय उठा जब बाहुबली कार्तिकेय सिंह को सरेंडर कराने के बजाय उसी दिन कानून मंत्री पद की शपथ दिला दी गई थी।
इसके चलते अब मंत्री कार्तिकेय को कानून मंत्री से हटाकर गन्ना विभाग सौंपा गया है।  वहीं कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी अब शमीम अहमद संभालेंगे। शमीम अहमद इससे पहले बिहार सरकार के गन्ना -उद्योग मंत्री थे। हालांकि विभाग बदलने को लेकर बीजेपी ने नीतीश कुमार पर एक बार फिर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश उन्हें अपने मंत्रिमंडल से हटाने का साहस नहीं जुटा सके।
दरअसल साल 2014 में एक शख्स का अपहरण हुआ था। इस मामले में बिहार के नए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह भी आरोपी हैं। उनके खिलाफ अदालत ने वारंट जारी किया है। उन्हें 16 अगस्त को पेश होना था लेकिन वे उस दौरान शपथ ले रहे थे। कार्तिकेय सिंह ने अभी तक ना तो कोर्ट के सामने सरेंडर किया है ना ही जमानत के लिए अर्जी दी है। कोर्ट ने अब इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख एक सितंबर को दे दी है।
उधर, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कार्तिकेय सिंह को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला था। मोदी ने कहा था कि जिन कानून मंत्री को कोर्ट में सरेंडर करना था, उन्हें राजभवन कैसे पहुंचा दिया गया। कार्तिकेय सिंह, बाहुबली अनंत सिंह के दाहिने हाथ हैं। सुशील मोदी ने कहा था कि नीतीश कुमार को ये सब रोकना चाहिए। कार्तिकेय के खिलाफ जो वारंट है, वह फर्जी कागज नहीं है। नीतीश कुमार लालू यादव की दया पर सीएम बने हैं. ये जो नए मंत्री बने हैं, इनमें कई लोग बाहुबली हैं। मोदी ने आरोप लगाया था कि कुछ दिनों में ये लोग बाहुबली मंत्री और नेताओं को क्लीनचिट दे देंगे। नीतीश कुमार को इन मंत्रियों को बर्खास्त करना चाहिए।

सम्बंधित खबरें...
 चीनी महिला ने दलाई लामा को धमकी, पुलिस ने बढ़ाई बोधगया की सुरक्षा
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 04:39 PM IST ]

नई दिल्ली: भगवान बुद्ध की ज्ञान की धरती बोधगया में दलाई लामा के आने के साथ ही चीन की एक महिला ने कदम रखा है। वह संदिग्ध...

 बोधगया में कोरोना ब्लास्ट, 11 विदेशी नागरिक निकले संक्रमित
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 12:04 PM IST ]

पटना: एक तरफ बिहार में कोरोना को लेकर अलर्ट की स्थिति है. तो वहीं, बोधगया में आयोजित बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा के टीचिंग...

 मोतिहारी चिमनी ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत, पीएम ने किया दो-दो...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 03:09 PM IST ]

बिहार: मोतिहारी के रामगढ़वा थाना इलाके में एक ईंट भट्टे की चिमनी में अचानक विस्फोट हो जाने से 8 लोगों की मौत हो गई  जबकि...

RJD नेता ने भारत को मुसलमानों के लिए बताया असुरक्षित, बच्चों...
[ Posted On digiana.com | Dec 22, 2022, 05:25 PM IST ]

पटना: देश में मुसलमानों को स्थिति को लेकर लगातार चर्चा होती रहती है। कभी जनसंख्या को लेकर तो कभी सुरक्षा को लेकर इस बार...

 शराब माफियाओं के खिलाफ एक्शन में बिहार सरकार, छापेमारी करने...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 12:52 PM IST ]

बगहा: बिहार में शराब माफिया इतने बेखौफ हो चुके हैं कि पुलिस पर ही हमला कर दे रहे हैं। छपरा जिले में बीते दिनों जहरीली...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.