इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 March, 2024|20:31|IST
ताजा खबर

कृषि मंत्री ने खोली अपनी ही सरकार की पोल, कहा- हमारे विभाग के कई चोर, मैं उनका प्रमुख बन जाता हूं

Updated: digiana.com | Sep 13, 2022, 04:18 PM IST

कृषि मंत्री ने खोली अपनी ही सरकार की पोल, कहा- हमारे विभाग के कई चोर, मैं उनका प्रमुख बन जाता हूं

पटना, बिहार की नीतीश कुमार सरकार में कृषि मंत्री सुधाकर सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। सुधाकर सिंह भरे मंच से अपनी ही सरकार की पोल खोलने लगे। उन्होंने अपने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को 'चोर' करार दिया है और चुटकी लेते हुए कहा कि इससे वह 'चोरों के मुखिया' बन गए हैं।  कृषि मंत्री ने कहा हमारे विभाग में कई चोर हैं और वे पैसे चुरा रहे हैं। विभाग का प्रभारी होने के कारण मैं उनका प्रमुख बन जाता हूं। मेरे ऊपर और भी कई प्रमुख हैं। यह सरकार पुरानी है और इसकी कार्यशैली भी पुरानी है।
कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपनी ही गठबंधन सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारे विभाग में कई चोर लोग हैं और हम उन चोरों के सरदार हैं, हमारे ऊपर भी और कई सरदार मौजूद हैं। उन्होंने कहा, ये वही पुरानी सरकार है। इसके चाल चलन पुराने हैं। हम लोग तो कहीं कहीं हैं लेकिन जनता को लगातार सरकार को आगाह करना होगा।
कृषि मंत्री इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने मंच से ही कहा कि जिन किसानों को धान की अच्छी खेती करनी होती है वह बिहार राज्य बीज निगम के धान के बीज को तो लेते ही नहीं हैं। अगर किसी कारण ले भी जाते हैं तो उसे अपने खेतों में नहीं डालते हैं। बीज निगम वाले किसानों को राहत देने की जगह सौ से डेढ़ सौ करोड़ रुपये की चोरी कर लेते हैं।
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रक बाइक और कार पुलिस के लोग पकड़ते रहते थे लेकिन मैं किसी का पैरवी नहीं करता था, लेकिन जब किसानों के ट्रैक्टर पकड़ेंगे तो हम चुप नहीं बैठेंगे। मैंने सख्त हिदायत किया है अगर किसानों के ट्रैक्टर पकड़ लिया गया तो मैं सड़क पर बैठ जाऊंगा ,किसान कहां से कागज रखेगा। अगर किसान अपने नियम से चले फिर खाने भर अनाज उपजाए और बेचे नहीं तो क्या करेंगे लोग। सरकार तो वही पुरानी है भ्रष्ट अधिकारी हैं।
सुधाकर सिंह ने बीज निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निगम के बीज फर्जी हैं। ढाई-दो सौ करोड़ रुपए का बीज निगम ही खा जाता है। वह यहीं नहीं रुके उन्होंने मंत्रालय के माप तौल विभाग को वसूली विभाग तक बोल दिया। कोई ऐसा नहीं है जो खा नहीं रहा। हम चोरों के सरदार हैं। ऐसे विभाग में तो हम चोरों के सरदार ही न कहलाएंगे!




सम्बंधित खबरें...
 चीनी महिला ने दलाई लामा को धमकी, पुलिस ने बढ़ाई बोधगया की सुरक्षा
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 04:39 PM IST ]

नई दिल्ली: भगवान बुद्ध की ज्ञान की धरती बोधगया में दलाई लामा के आने के साथ ही चीन की एक महिला ने कदम रखा है। वह संदिग्ध...

 बोधगया में कोरोना ब्लास्ट, 11 विदेशी नागरिक निकले संक्रमित
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 12:04 PM IST ]

पटना: एक तरफ बिहार में कोरोना को लेकर अलर्ट की स्थिति है. तो वहीं, बोधगया में आयोजित बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा के टीचिंग...

 मोतिहारी चिमनी ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत, पीएम ने किया दो-दो...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 03:09 PM IST ]

बिहार: मोतिहारी के रामगढ़वा थाना इलाके में एक ईंट भट्टे की चिमनी में अचानक विस्फोट हो जाने से 8 लोगों की मौत हो गई  जबकि...

RJD नेता ने भारत को मुसलमानों के लिए बताया असुरक्षित, बच्चों...
[ Posted On digiana.com | Dec 22, 2022, 05:25 PM IST ]

पटना: देश में मुसलमानों को स्थिति को लेकर लगातार चर्चा होती रहती है। कभी जनसंख्या को लेकर तो कभी सुरक्षा को लेकर इस बार...

 शराब माफियाओं के खिलाफ एक्शन में बिहार सरकार, छापेमारी करने...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 12:52 PM IST ]

बगहा: बिहार में शराब माफिया इतने बेखौफ हो चुके हैं कि पुलिस पर ही हमला कर दे रहे हैं। छपरा जिले में बीते दिनों जहरीली...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.