नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली से एक आतंकवादी पकड़ाया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एके-47 और हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए हैं। इस आतंकी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने भारत पर हमले के लिए तैयार किया था। आतंकी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया सोमवार रात 9 बजकर 20 मिनट पर मोहम्मद अशरफ उर्फ अली नाम के एक पाकिस्तानी शख्स को दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया। मोहम्मद अशरफ पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नरोवल जिले का रहने वाला है।
मोहम्मद अशरफ भारतीय नागरिक बनकर रह रहा था। इसके लिए उसने मोहम्मद नूरी नाम से अपना फर्जी नाम भी रख लिया था और फर्जी आईडी कार्ड भी बनवा लिया था। वो दिल्ली के शास्त्री नगर में आराम पार्क इलाके में एक घर में रह रहा था। भारतीय आईडी कार्ड बनाने के लिए उसने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था।
सूत्रों से पता चला है कि ये आतंकी दिल्ली में एक बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए आया था। इसे आईएसआई ने हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी थी। उसके बाद नेपाल के रास्ते से भारत में दाखिल कराया गया था।
स्पेशल सेल ने उसके पास से एक हैंडबैग, दो मोबाइल फोन बरामद किए। उसके पास से एक एके-47, मैगजीन और 60 गोलियां भी बरामद हुई हैं।
बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी आतंकी भारत में अलग-अलग जगहों पर घूम रहा था। उसने जम्मू में रुकने की बात भी बताई है। गिरफ्तार आतंकी ने जम्मू-कश्मीर में कुछ आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है लेकिन दिल्ली पुलिस उसके दावे को पुख्ता करने की कोशिश में जुटी है।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...
नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...
नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...