नई दिली, राजधानी दिल्ली में आज सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। नरेला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित जिस फैक्ट्री में आग लगी वहा पेपर प्लेट बनाने का काम होता था। आग इतनी भीषण थी कि चारों ओर धुंए का गुबार फ़ैल गया। जानकारी के मुताबिक अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक आग इमारत की पहली मंजिल पर लगी थी। फिलहाल फायर बिग्रेड की 33 गाड़ियां मौके पर हैं और स्थिति पर काबू पाने के लिए अभियान जारी है। आग इतनी भयानक थी कि आसपास की फैक्ट्रियों में भी दहशत फैल गई है और आसमान में चारो ओर काले धुएं का गुबार छा गया।
आग से हुए नुकसान का भी अभी आंकलन नहीं किया जा सका है। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस आग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।दिल्ली में बीते 24 घंटे में ये तीसरी आग की घटना है। इससे एक दिन पहले यानी शुक्रवार को दिन में करीब 3:45 बजे ओखला फेज-2 के हरकेश नगर इलाके में आग लगी थी।
इसके अलावा शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पीतमपुरा में मधुबन चौक के पास शिव बाजार में एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम और बगल के सैनिटरी फिटिंग शोरूम में आग लग गई थी। इस आग में भी किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचीं फायर बिग्रेड की 16 गाड़ियों ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...
नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...
नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...