इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 20 April, 2024|21:41|IST
ताजा खबर

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बुरे हालात, कई राज्यों में अलर्ट

Updated: digiana.com | Sep 23, 2022, 11:05 AM IST

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बुरे हालात, कई राज्यों में अलर्ट

नई दिल्ली, देश के कई हिस्सों से मानसून विदा होने की तैयारी में है। विदाई से पहले बारिश एक बार फिर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों के लिए मुसीबत बन गई है। भारी बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर के हाल बेहाल है। इसी बीच  मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश, गुजरात, ओडिशा और तेलंगाना के कई इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई है।
दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया और यातायात पर भी असर पड़ा। मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह अलर्ट जारी कर उन इलाकों के बारे में जानकारी दी है, जहां अगले कुछ देर में बरसात होने वाली है। गुरुग्राम और नोएडा में प्रशासन ने मौसम को ध्यान में रखते हुए स्पेशल एडवाइजरी जारी की। गुरुग्राम प्रशासन ने निजी संस्थानों और कॉरपोरेट कार्यालयों को अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी।
वहीं, दिल्ली-एनसीआर के साउथ दिल्ली, साउथ-ईस्ट दिल्ली, एनसीआर के हिंडन स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, फतेहाबाद, आदमपुर, लोहरू, सोहना, पलवल, बवल, नूहं, औरंगाबाद, होडल, यूपी के सकोटी टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, दौराला, मेरठ, मोदीनगर, किठौर, अमरोहा, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड़, गुलाटी, स्याना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, खुर्जा, पहासू, देबाई, नरौरा, अत्रा, अलीगढ़ में हल्की बारिश होने जा रही है। इसके अलावा, राजस्थान के भद्रा, सादुलपुर, पिलानी, भिवाड़ी, तिजारा, खैरथल, कोटपुतली, अलवर में हल्की बारिश होगी।
राजस्थान में विदाई से पहले मानसून प्रदेश को तरबतर करने में लगा हुआ है। पश्चिमी राजस्थान में बारिश की रफ्तार धीमी है, लेकिन पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश का असर बना हुआ है। शुक्रवार सुबह भी प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां भी सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। साथ ही रिमझिम फुहारें मौसम का मिजाज बदलने के साथ प्रदेशवासियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर रही हैं।
बिहार में भी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बिहार के 11 जिलों में बारिश के आसार हैं। पटना, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, जमुई और बांका में बारिश की संभावना जताई जा रही है।





सम्बंधित खबरें...
 दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत, न्यू ईयर पर लौटेगी शीतलहर
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 12:31 PM IST ]

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...

फिर लगा महंगाई का झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:20 PM IST ]

नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो यात्री निकले संक्रमित
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:12 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...

लाल किले से बोले राहुल गांधी, मुझे बदनाम करने के लिए बीजेपी...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 06:31 PM IST ]

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...

दिल्ली के लाल बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 12:13 PM IST ]

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.