नई दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जैसे ही नजदीक आ रहा है पूरी पिक्चर साफ होती दिख रही है। अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बीच राज्स्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साफ कर दिया है कि वे चुनाव लड़ेंगे। अशोक गहलोत ने कहा कि यह तय हुआ है कि मैं चुनाव लड़ूंगा। राहुल गांधी ने फैसला कर लिया है कि वो अध्यक्ष पद की रेस में नहीं होंगे इसलिए वह नामांकन भरेंगे।
अशोक गहलोत ने खुद पहली बार कहा है कि हां ये तय हो चुका है कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ूंगा। नॉमिनेशन फाइल करने के लिए तारीख जल्द तय की जाएगी। हमारा लक्ष्य मजबूत विपक्ष बनाना है। जान लें कि ये पहले ही कांग्रेस की तरफ से कहा जा चुका है कि इस बार गांधी परिवार का कोई भी सदस्य पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेगा।
अशोक गहलोत ने जब पूछा कि क्या उनके अध्यक्ष बनने के बाद राजस्थान का सीएम कौन होगा, इस पर उन्होंने कहा कि अगर मैं अध्यक्ष बनता हूं तो आगे की कार्रवाई पर सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव अजय माकन फैसला करेंगे। हम लोग नई शुरुआत करेंगे. मेरा मानना है कि जो हालात देश के हैं उसके लिए विपक्ष का मजबूत होना जरूरी है। उसके लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
बता दें कि अशोक गहलोत का अब अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। गहलोत के अलावा शशि थरूर, मनीष तिवारी और अन्य कुछ नेता भी दावेदारी की रेस में खड़े हैं, लेकिन गहलोत को ही सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। 24 सितंबर को अशोक गहलोत अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
हालांकि, इस पर सोनिया गांधी ने साफ कर दिया था कि पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होगा, वे किसी को व्यक्तिगत स्वीकृति नहीं देंगी। साथ ही उन्होंने कहा था कि 'एक व्यक्ति एक पद' को लेकर फैसला उम्मीदवार के फाइनल होने और चुनाव जीतने के बाद किया जाएगा।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...
नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...
नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...