इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 25 April, 2024|23:19|IST
ताजा खबर

NCP नेता जितेंद्र आव्हाड गिरफ्तार, 'हर-हर महादेव' की स्क्रीनिंग रुकवाने का आरोप

Updated: digiana.com | Nov 11, 2022, 04:53 PM IST

 NCP नेता जितेंद्र आव्हाड गिरफ्तार, 'हर-हर महादेव' की स्क्रीनिंग रुकवाने का आरोप

मुंबई: मराठी फिल्म हर-हर महादेव पर चल रहे विवाद के बीच एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड को गिरफ्तार कर लिया गया है। जितेंद्र आव्हाड ने अपने समर्थकों के साथ जाकर पुणे के मॉल में फिल्म 'हर-हर महादेव' की स्क्रीनिंग रुकवाई थी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों और एनसीपी कार्यकर्ताओं में मारपीट हुई थी। इस सिलसिले में ठाणे पुलिस ने केस भी दर्ज किया था। हंगामे और तोड़फोड़ के तीन दिन बाद जितेंद्र आव्हाड को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने ट्वीट किया कि, "आज दोपहर करीब 1 बजे वर्तकनगर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक का फोन आया। उन्होंने कहा कि मैं नोटिस देने के लिए एक आदमी को भेजूंगा वरना तुम थाने आ जाओ।मैं मुंबई जा रहा था। मैंने कहा कि मैं थाने आऊंगा और फिर मुंबई जाऊंगा।"
उन्होंने आगे कहा कि, "जब मैं थाने गया तो उन्होंने मुझे गपशप में उलझा दिया। तभी डीसीपी राठौड़ थाने पहुंचे। उनकी आंखों और चेहरे पर बेचैनी दिखाई दे रही थी, मायूसी दिखाई दे रही थी। उन्होंने आदरपूर्वक कहा कि मैं कुछ नहीं कर सकता, ऊपर से आदेश आया है, आपको गिरफ्तार किया जाना चाहिए।" एनसीपी विधायक ने कहा कि, "ये पुलिस बल का दुरुपयोग है। अब मैं लड़ने को तैयार हूं। फांसी भी लग जाएगी, लेकिन मैंने जो नहीं किया उसके लिए मैं खुद को दोषी नहीं मानूंगा।"
जानकारी के मुताबिक, फिल्म में कुछ तथ्यों को गलत तरीके से दिखाने के आरोप लग रहे हैं। एनसीपी लगातार इस फिल्म का विरोध कर रही है। इसी मामले में एनसीपी विधायक पर आरोप है कि उन्होंने शो देखने आए एक शख्स के साथ मारपीट की और शो को रोकने का प्रयास भी किया।
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि ऐतिहासिक मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' देखने गए दर्शकों की पिटाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फडणवीस ने मुंबई में कहा, ‘लोगों को लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने की अनुमति है। मैंने फिल्म नहीं देखी है और मुझे विवाद की जानकारी नहीं है.’फडणवीस राज्य के गृह मंत्री भी हैं।







सम्बंधित खबरें...
'पुतिन, बाइडेन, चार्ल्स, सभी चर्चा कर रहे हैं कि ये उद्धव ठाकरे...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 11:04 AM IST ]

मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)  नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

सीमा विवाद पर महाराष्ट्र विधानसभा में प्रस्ताव पास, शिंदे...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 07:03 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...

पुल से 30 फीट नीचे जा गिरी कार बीजेपी विधायक की कार, गंभीर हालत...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 01:22 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....

 नवजात को लेकर विधानसभा पहुंची NCP विधायक, बोलीं- मतदादातों...
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 02:46 PM IST ]

मुंबई:  महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...

 अनिल देशमुख को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, 10 दिन जेल में...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 12:37 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.