इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 28 March, 2024|18:06|IST
ताजा खबर

भारत जोड़ो यात्रा में राष्ट्रगीत की जगह बजा दूसरा गाना, वीडियो वायरल

Updated: digiana.com | Nov 17, 2022, 01:35 PM IST

 भारत जोड़ो यात्रा में राष्ट्रगीत की जगह बजा दूसरा गाना, वीडियो वायरल

वासिम: राहुल गांधी की बहुउद्देशीय ‘भारत जोड़ो’ यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र में है। वह यहां पर कई जनसभाओं और कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। इसी बीच इस यात्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राहुल गांधी की मौजूदगी में राष्ट्रगीत के बजाय एक गलत गाना बजने लगता है। इस पर महाराष्ट्र के बीजेपी नेता ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
महाराष्ट्र के भाजपा नेता नितेश राणे ने इस घटना का एक वीडियो भी साझा किया है और ट्वीट किया कि राहुल का कॉमेडी सर्कस। तमिलनाडु के भाजपा नेता अमर प्रसाद रेड्डी ने भी वही वीडियो शेयर कर लिखा कि राहुल गांधी, यह क्या है?
दरअसल, महाराष्ट्र के वासिम में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी और कुछ कांग्रेस नेता एक मंच पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान राहुल गांधी ने बगल में खड़े नेताओं से राष्ट्रगीत बजाने के लिए कहा लेकिन गलती से कुछ और गाना बजने लगा। लगभग पांच सेकेंड तक तो राहुल गांधी सावधान मुद्रा में खड़े रहे लेकिन फिर उन्हें जैसे ही एहसास हुआ कि गलत गाना बज रहा है तो फौरन उन्होंने नेताओं को रोक दिया और राष्ट्रगीत बजाने के लिए कहने लगे। हालांकि, राहुल के कहने के बावजूद भी कुछ नेता उनकी बातों को नहीं समझ पा रहे थे।
भारत जोड़ो यात्रा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, तो बीजेपी नेताओं ने तमाम जगहों पर इसे शेयर किया और इसी बहाने राहुल गांधी पर निशाना साधा। इसके बाद इस वीडियो को लेकर भी सवाल उठने लगे। हालांकि बाद में ये साफ हो गया कि वाकई में कुछ सेकेंड के लिए गलती से दूसरा गाना चला दिया गया था। राहुल गांधी के भाषण खत्म करने के बाद राष्ट्रगान चलाया जाना था, जिसकी अनाउंसमेंट भी हुई, लेकिन गलती की वजह से दूसरा गाना प्ले हो गया।

सम्बंधित खबरें...
'पुतिन, बाइडेन, चार्ल्स, सभी चर्चा कर रहे हैं कि ये उद्धव ठाकरे...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 11:04 AM IST ]

मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)  नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

सीमा विवाद पर महाराष्ट्र विधानसभा में प्रस्ताव पास, शिंदे...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 07:03 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...

पुल से 30 फीट नीचे जा गिरी कार बीजेपी विधायक की कार, गंभीर हालत...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 01:22 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....

 नवजात को लेकर विधानसभा पहुंची NCP विधायक, बोलीं- मतदादातों...
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 02:46 PM IST ]

मुंबई:  महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...

 अनिल देशमुख को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, 10 दिन जेल में...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 12:37 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.