इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 16 April, 2024|22:48|IST
ताजा खबर

श्रद्धा की शिकायत पर बोले फडणवीस, जांच होती तो बच सकती थी उसकी जान

Updated: digiana.com | Nov 23, 2022, 05:13 PM IST

श्रद्धा की शिकायत पर बोले फडणवीस, जांच होती तो बच सकती थी उसकी जान

मुंबई: श्रद्धा मर्डर केस में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान आया है। फडणवीस ने कहा कि उन्होंने 2020 में पुलिस को श्रद्धा की शिकायत का पत्र देखा है और इसमें बहुत गंभीर आरोप हैं। कार्रवाई क्यों नहीं की गई इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह काफी गंभीर है। अगर इस पर कार्रवाई होती तो शायद श्रद्धा की जान बच जाती।
दरअसल, श्रद्धा की तरफ से 2020 में आफताब पूनावाला के खिलाफ पुलिस को दी गई शिकायत का पत्र सामने आया है। इसमें श्रद्धा आफताब से अपनी जान को खतरा बताया था। साथ ही श्रद्धा ने कहा था कि आफताब टुकड़े टुकड़े करने की धमकी देता है।
श्रद्धा ने कहा कि मेरे दोस्त आफताब आमीन पूनावाला के साथ एक ही घर में रहती हूं. उसने 23 नवंबर 2020 को मेरे साथ मारपीट की। इस वजह से मैंने गुस्सा होकर शिकायत की थी, लेकिन उसके बाद आफताब के माता पिता हमारे घर आए और उन्होंने हमारे बीच में समझौता कराकर हमारा झगड़ा खत्म करा दिया। इस कारण मैं अपनी शिकायत वापस लेती हूं।
वहीं, इस पत्र को लेकर गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मेरे पास भी लेटर आया है। इसे मैंने देखा है। यह बहुत सीरियस है कि इस पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। इसकी जांच करनी होगी। मैं किसी को दोष नहीं देना चाहता लेकिन इस प्रकार की शिकायत पर कार्यवाही नहीं हुई इसलिए इसकी जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर लेटर पर कार्रवाई होती तो श्रद्धा की जान बच जाती।
डीसीपी सुहास भावचे के मुताबिक, पुलिस को शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी लेकिन तभी श्रद्धा ने कहा कि उसे किसी से कोई शिकायत नहीं है, वह अपनी शिकायत वापस ले रही है। बताया जा रहा है कि आफताब के मनाने पर वह तैयार हो गई थी। इसके बाद उसने शिकायत वापस लेने का फैसला किया और दोनों फिर साथ रहने लगे। वहीं, श्रद्धा के पिता का दावा है कि आफताब उसके साथ लगातार मारपीट करता था। श्रद्धा ने आफताब के दबाव में ही शिकायत वापस ली होगी।

सम्बंधित खबरें...
'पुतिन, बाइडेन, चार्ल्स, सभी चर्चा कर रहे हैं कि ये उद्धव ठाकरे...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 11:04 AM IST ]

मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)  नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

सीमा विवाद पर महाराष्ट्र विधानसभा में प्रस्ताव पास, शिंदे...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 07:03 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...

पुल से 30 फीट नीचे जा गिरी कार बीजेपी विधायक की कार, गंभीर हालत...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 01:22 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....

 नवजात को लेकर विधानसभा पहुंची NCP विधायक, बोलीं- मतदादातों...
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 02:46 PM IST ]

मुंबई:  महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...

 अनिल देशमुख को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, 10 दिन जेल में...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 12:37 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.