मुंबई, देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है। केरल और मुंबई में लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या अब चिंता बढ़ा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में देश में 22,431 नए मामले सामने आए हैं जो कल यानी बुधवार के मुकाबले 19.1 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं पिछले 24 घंटे में 318 कोविड मरीजों ने दम तोड़ा है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या में फिर तेजी से इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटे में यहां 624 मामले सामने आए हैं। आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में कोविड केस 84 दिन के पीक पर पहुंच चुके हैं। आखिरी बार 14 जुलाई में एक दिन के अंदर 600 से ज्यादा मरीज़ मिले थे।
तीसरी लहर और त्योहारों को देखते हुए बीएमसी ने अलर्ट जारी कर दिया है। मुंबई में पिछले साल की तरह इस साल भी नवरात्रि में गरबा नहीं होगा। नवरात्रि उत्सव को लेकर बीएमसी ने गाइडलाइंस जारी की हैं। साथ ही बीएमसी ने नवरात्र उत्सव को सादगी से मनाने की अपील करते हुए कहा कि आरती, भजन, कीर्तन या अन्य धार्मिक गतिविधियों के दौरान भीड़ न हो।
कोविड मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर यानी रिकवरी रेट 97.95 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 24,602 मरीज ठीक यानी रिकवर हुए हैं। इसके साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 3,32,00,258 पहुंच चुका है।
मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...
मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....
मुंबई: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...