इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 28 March, 2024|23:26|IST
ताजा खबर

यूपी में भारी-बारिश से तबाही, जगह-जगह जलभराव, घरों में घुसा पानी

Updated: digiana.com | Sep 16, 2022, 03:02 PM IST

यूपी में भारी-बारिश से तबाही, जगह-जगह जलभराव, घरों में घुसा पानी

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचा रखी है ,जगह-जगह जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसे देखते हुए लखनऊ और झांसी में जिला प्रशासन ने देर रात जिला के 12वीं तक के सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी या प्राइवेट स्कूलो में अवकाश रखने का निर्देश जारी किया है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले तीन तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राजधानी लखनऊ हो या मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का इलाका गोरखपुर, सब पानी में डूबे हैं। लखनऊ में सीएम आवास वाली सड़क भी लबालब है। भारी बारिश के चलते कई शहरों में हादसे भी हुए हैं। लखनऊ के कैंट में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। उन्‍नाव में भी एक घर की छत गिरने से तीन लोग मारे गए। कानपुर में रेलवे अंडरपास में भरे पानी में डूबकर एक की मौत हो गई।
पिछले 24 घंटे में गोरखपुर संभाग के गोरखपुर जनपद में 158 मिलीमीटर, देवरिया जिले में 107.5, महराजगंज में 90, बस्ती में 83.8, सिद्धार्थनगर जिले में 70.2, संतकबीरनगर में 52 और कुशीनगर जनपद में 27.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। गोरखपुर में बुधवार आधी रात से लेकर बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक इतनी बारिश हुई है कि पिछले 10 साल का रिकार्ड टूट गया। इस दौरान 158 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
इससे पहले 18 सितंबर 2012 को 24 घंटे में 155.7 मिलीमीटर बारिश हुई थी। वहीं, संतकबीरनगर जिले में 250 स्कूलों में जलभराव होने से शिक्षण कार्य ही ठप हो गया। इसके अलावा झांसी में भी तीन दिन से हो रही भारी बारिश के चलते शुक्रवार को स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है।
मौसम विभाग ने श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर रोड, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, बदायूं और जालौन में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का 'येलो' अलर्ट जारी किया है। हरदोई, फरुर्खाबाद, कन्नौज, कासगंज, एटा, मैनपुरी, शहजहांपुर और आसपास के जिलों में भारी बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है।








सम्बंधित खबरें...
गैंगस्टर केस में बाहुबली मुख्‍तार अंसारी को 10 साल की सजा और...
[ Posted On digiana.com | Apr 29, 2023, 03:07 PM IST ]

लखनऊः उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार 10 साल की सजा सुनाई गई है और पांच लाख...

यूपी सरकार को हाई कोर्ट से झटका, बिना OBC आरक्षण निकाय चुनाव...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 07:04 PM IST ]

लखनऊ: उत्तCर प्रदेश निकाय चुनावों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आ गया है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी सरकार को झटका...

 कोरोना को लेकर योगी सरकार अलर्ट, विदेश यात्रा से लौटे लोगों...
[ Posted On digiana.com | Dec 21, 2022, 03:39 PM IST ]

नई दिल्ली: जीरो कोविड पॉलिसी हटने के बाद चीन में कोरोना ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। वहां हालात इतने बदतर हो गए है...

 नए साल पर बांके बिहारी मंदिर की एडवाइजरी, बच्चे, बुजुर्ग और...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 06:32 PM IST ]

मथुरा: मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में वैसे तो भक्तों की भीड़ हमेशा ही रहती है लेकिन खास दिनों जैसे होली,...

'पठान' पर बोले महंत राजू दास, जिस थिएटर में फिल्म चले उसे फूंक...
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2022, 05:08 PM IST ]

अयोध्या: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर चुकी है। अब अयोध्या...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.