इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 20 April, 2024|15:46|IST
ताजा खबर

खाने की ये चीजें तेजी से करती है बूढा, आज ही डाइट से करें दूर

Updated: digiana.com | Nov 26, 2021, 05:58 PM IST

खाने की ये चीजें तेजी से करती है बूढा, आज ही डाइट से करें दूर

नई दिल्ली, स्किन पर चमक बनाए रखने के लिए हम कई तरह के कास्मेटिक इस्तेमाल करते है। साथ ही समय से पहले बूढ़े ना दिखने लगे इसके लिए भी हम चेहरे की खास देखभाल करते हैं लेकिन हम खाने-पीने पर ध्यान नहीं दे पाते। खराब जीवनशैली और डाइट की वजह से आपके चेहरे पर झुर्रियां दिखने लग सकती हैं। खराब स्किन के लिए एक्सपर्ट्स ने ज्यादा देर धूप में रहने ओर खान=पान को जिम्मेदार बताया है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, खाने की कुछ चीजें स्किन को समय से पहले बूढ़ा कर देती हैं जिसकी वजह से चेहरे पर झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं। अगर आप भी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो इन चीजों को खाने से बचें। साथ ही धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीम लगाना ना भूले।
फ्रेंच फ्राइज़
फ्रेंच फ्राइज़ खाने में बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं लेकिन इनमें नमक और तेल भी बहुत ज्यादा होता है। इन्हें तेज तापमान पर बनाया जाता है जो फ्री रेडिकल्स निकालते हैं। इनकी वजह से स्किन खराब होती है। बहुत ज्यादा नमक खाने की वजह डिहाइड्रेशन होने लगता है। इसकी वजह से स्किन ढीली हो जाती है और झुर्रियां जल्दी पड़ने लगती हैं।
शुगर
मुंहासों जैसी स्किन की समस्या की सबसे बड़ी वजह चीनी होती है। चीनी कोलेजन को नुकसान पहुंचाने वाले ग्लाइकेशन एंड प्रोडक्ट्स बनाती है. कोलेजन स्किन को साफ रखने का काम करती है। जब शरीर में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा हो जाती है तो AGEs अपने आप बनने लगते हैं।  अगर आप मीठे के शौकीन हैं तो चीनी से बने फूड आइटम की जगह मीठे फल खाएं।
सोडा और कॉफी
सोडा और कॉफी में बहुत ज्यादा कैफीन पाया जाता है। इसकी वजह से ठीक से नींद नहीं आती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार खराब स्लीपिंग पैटर्न का असर स्किन पर पड़ता है। आंखों के नीचे डार्क सर्किल और झुर्रियां ठीक से ना सो पाने की वजह से ही होती हैं। कॉफी की जगह हल्दी वाला दूध पीने की कोशिश करें। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो एंटी-एजिंग भी माना जाता है।
अल्कोहल
शराब की वजह से स्किन से जुड़ी कई तरही की दिक्कतें होने लगती हैं जैसे कि स्किन लाल हो जाना, सूजन, कोलेजन कम हो जाना और झुर्रियां पड़ना। शराब शरीर से पोषक तत्वों और विटामिन A को कम करता है साथ ही डिहाइड्रेशन को भी बढ़ाता है। ये सभी चीजें झुर्रियों को बढ़ाने का काम करती हैं। स्किन को चमकदार और टाइट बनाए रखने के लिए विटामिन A जरूरी है।
तेज आंच पर पकाया हुआ खाना
कॉर्न या सनफ्लावर ऑयल जैसे कुछ पॉलीअनसेचुरेटेड तेल में ओमेगा-6 फैटी एसिड ज्यादा मात्रा में होती है। ये सूजन और फ्री रेडिकल्स बढ़ाने का काम करते हैं। अगर आप हर दिन इन तेल में तेज आंच पर पकाया हुआ खाना खाएंगे तो इससे आपकी स्किन तेजी से खराब होगी। स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए मोनोअनसैचुरेटेड फैट का विकल्प चुनें। आप वेजीटेबल ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ई और फाइटोस्टेरॉल ज्यादा होता है जो इंफ्लेमेशन को कम करता है।

सम्बंधित खबरें...
बिस्तर से उठते ही आते है चक्कर, इन बीमारियों के हो सकते है संकेत...
[ Posted On digiana.com | Dec 21, 2022, 05:39 PM IST ]

नई दिल्ली: अक्सर लोगों को सुबह नींद से जागने के बाद बिस्तर से उठते ही चक्कर आने लगता है और वे फिर एकदम से सिर पकड़कर बैठ...

होना चाहते हैं सफल, इन आदतों को बनाएं जिंदगी का हिस्सा
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 05:19 PM IST ]

नई दिल्ली:  जिंदगी में सफल तो हर कोई होना चाहता है लेकिन उसके लिए अपने अंदर बदलाव लाना और उन्हें जिंदगी का हिस्सा बनाना...

बिना दवाई के आगे बढ़ाए पीरियड्स की डेट, इन चीजों का करें सेवन
[ Posted On digiana.com | Nov 24, 2022, 06:51 PM IST ]

नई दिल्ली: पीरियड्स एक नैचरल ऐक्टिविटी है, जो हर महीने आती है और उसे टाला भी नहीं जा सकता। पीडियड्स के दौरान मूड स्विंग्स...

चुटकियों में दूर होगा दांतों का पीलापन, अपनाएं ये देसी जुगाड़
[ Posted On digiana.com | Oct 21, 2022, 06:28 PM IST ]

नई दिल्ली: अक्सर आपने गौर किया होगा कि जब भी हम किसी से बात करते हैं तो हमारा सबसे पहले ध्यान सामने वाले के दांतों पर जाता...

आपकी ये आदतें बनती है बार-बार मुंहासों का कारण, जल्द बदल लें
[ Posted On digiana.com | Aug 22, 2022, 05:50 PM IST ]

नई दिल्ली, आजकल युवा कील-मुंहासों की समस्या से ज्यादा परेशान हैं। चेहरे पर पिंपल निकलने की समस्या आमतौर पर टीनएज से...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.