इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 23 April, 2024|11:59|IST
ताजा खबर

डब्ल्यूसीसीबी टीम ने दबोचे वन्यजीव शिकारी व अंगों के तस्कर गिरोह

Updated: digiana.com | Jun 29, 2021, 06:06 PM IST

डब्ल्यूसीसीबी टीम ने दबोचे वन्यजीव शिकारी व अंगों के तस्कर गिरोह

जबलपुर, वाइल्ड लाइफ क्राईम कंट्रोल ब्यूरों (डब्ल्यूसीसीबी) जबलपुर की टीम एक ऐसे गिरोह को दबोचा है जो विलुप्ती की कगार पर खड़े वन्य जीवों का शिकार कर उनके अंगों की तस्करी करते थे। डब्ल्यूसीसीबी जबलपुर की टीम ने वन विभाग के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कटनी के बरही में गिरोह के दो तस्करों को पकड़ा है।
जिनके पास से बड़ी संख्या में मॉनिटर लीजर्ड की खाल, पैंगोलिन के स्केल व सांभर -चीतल के सींग बरामद किया है। पकड़े गए तस्करों से पूछताछ की जा रही है। वहीं गिरोह में कितने सदस्य और शामिल हैं। वन्य जीवों के अंगों को वे कहां बेचते थे और उनका नेटवर्क कहा तक फैला है इस बात की भी पतासाजी की जा रही है।
राष्ट्रीय उद्यान के आसपास थे सक्रिय
जानकारी के मुताबिक डब्ल्यूसीसीबी क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर को ऐसी सूचना मिल रही थी कि वन्य जीव अंगों की तस्करी गिरोह कटनी में सक्रिय है। जिसके उपनिदेशक अभिजीत रॉय चैधरी ने कटनी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर विसेंट रहीम एवं वन मंड़ल अधिकारी कटनी से संपर्क कर एक टीम का गठन किया। गत 28 जून को मुखबिर से टीम को सूचना मिली की कुछ व्यक्तियों का एक गिरोह जो वन्यजीवों के शिकार में तथा अंग तस्करी में सक्रिय है, उन्हें बरही जिला कटनी में देखा गया है।
5 घंटे चली सर्चिंग तब लगे हाथ
सूचना प्राप्त होते ही डब्ल्यूसीसीबी एवं वन विभाग की संयुक्त टीम बताए गए स्थान की पहुंची। लगभग 5 घंटे की गहन खोजबीन के बाद बरही से कटनी रोड में बुजुबुजा गांव के नजदीक उपकार फ्यूल प्वाइंट पेट्रोल पंप के आसपास कुछ व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पाया गया।
जिन्हें टीम द्वारा रोकने की कोशिश की गई। जिसका विरोध करते हुए वे भागने लगे। टीम ने घेराबंदी के बाद दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया और उनके पास रखे हुए बोरियों व थैली को जब खुलवाया गया तो संपूर्ण टीम दंग रह गई।
उनके पास से 6 मॉनिटर लीजर्ड के चमड़े, काफी मात्र में पैंगोलिन स्केल बरामद किए।यह सभी वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की प्रथम अनुसूची में आते हैं और विलुप्त की कगार पर पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही बहुत अधिक मात्र में सांभर और चीतल के सींग (लगभग 24 नग) बरामद किए गए संपूर्ण सामान व दो अपराधियों को अपने नियंत्रण में लेकर वन परिक्षेत्र बड़वारा (बरही मुख्यालय) लाया गया। तस्करों पर वाइल्डलाइफ प्रोटक्शन एक्ट 1972 के साथ ही जैवविविधता अधिनियम (बायोडायविर्सटी एक्ट) के अंतर्गत धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

सम्बंधित खबरें...
मध्य प्रदेश के कटनी में नर्मदा घाटी परियोजना की सुरंग धंसी,...
[ Posted On digiana.com | Feb 13, 2022, 12:18 PM IST ]

कटनी: मध्यप्रदेश स्थित कटनी जिले के स्लीमनाबाद में शनिवार रात बरगी अंडरग्राउंडर नहर की एक निर्माणाधीन सुरंग अचानक...

वैक्सीन लगवाने के एक दिन बाद महिला के पेट में बच्चे की मौत,...
[ Posted On digiana.com | Nov 13, 2021, 03:57 PM IST ]

कटनी, कोरोना के खतरे से बचने के लिए सरकार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। इसी बीच वैक्सीन पर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.