झुंझुनू: मां ने अपनी ही ढाई महीने की बेटी का गला दबाकर उसकी जान लेने की कोशिश की है। बच्ची को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मां की ये करतूत CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर हॉस्पिटल स्टाफ भी दंग रह गया। स्टाफ ने तुरंत महिला के पास पहुंचकर बच्ची को उससे अलग किया। गंभीर हालत में मासूम को जयपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक 24 साल की महिला सुमन की ढाई महीने की बेटी श्रेया को सांस लेने में परेशानी होती थी। इसी के चलते 2 सितंबर को उसे स्पर्श चिल्ड्रन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस दौरान सुमन बच्ची के साथ हॉस्पिटल में ही थी। 10 सितंबर को जब बच्ची की हलात सुधरी तो उसे दूध पिलाने के लिए मां को दिया गया।
कुछ देर बाद ही महिला की सास ने डॉक्टर को बुलाया और कहा- बच्ची की तबीयत बिगड़ गई है। डॉक्टर ने आकर चेक किया तो बच्ची की धड़कन फिर से कम हो रही है। महिला को बोला- बच्ची तो एक दम ठीक थी, अब इसको क्या हो गया? बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर महिला घबरा गई। शक होने पर डॉक्टर ने CCTV फुटेज चेक किए तो होश उड़ गए।
सुमन अपनी बच्ची की गर्दन मोड़कर गला दबाते नजर आई। बच्ची के सिर के आस-पास काफी चोट आई है। बच्ची की हालत देख उसे CPR दिया गया और वेंटीलेटर पर रखा। इसके बाद तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक सुमन और सोनू की 3 साल पहले शादी हुई थी। सोनू प्राइवेट कंपनी में राजस्थान के बाहर काम करता है। 16 जून 2022 को सुमन ने बेटी को जन्म दिया। यह पहली संतान थी। सुमन बेटी नहीं चाहती थी। यह भी बताया जा रहा है कि जन्म के बाद से ही बेटी की बीमारी से वह तंग आ चुकी थी।
भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर गुरूवार रात भीषण हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा...
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को गरीबों के लिए एक योजना का ऐलान किया है। सरकार ने ऐलान किया है...
जयपुर: राजस्थान कांग्रेस के अंदर की गुटबाजी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा में भी खुलकर देखने को मिल रही है। राहुल...
जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में माफियाओं का आतंक जारी है। जिले में एक बार फिर माफियाओं के बीच गैंगवार हुआ है। दिनदहाड़े...
जयपुर: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश से राजस्थान में पहुंच गई है। राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...