इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 April, 2024|05:32|IST
ताजा खबर

मारपीट के आरोपी का पुलिस पर हमला, जीप से कूदकर बचाई जान

Updated: digiana.com | Sep 16, 2022, 06:00 PM IST

मारपीट के आरोपी का पुलिस पर हमला, जीप से कूदकर बचाई जान

झुंझुनूं: मां को पीटने वाले बेटे को पकड़ने गई पुलिस पर ट्रेक्टर से हमला कर दिया। आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर ट्रेक्टर से हमला कर दिया। उसने ट्रेक्टर से जीप को टक्कर मारी और कुएं में धकेलने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने जीप से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में तीनों पुलिसकर्मी घायल हुए है। घटना राजस्थान के झुंझुनू की रात एक बजे की है।
जानकारी के मुताबिक़, पुलिस बुधवार देर रात मारपीट के आरोपी को पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान आरोपी ने पुलिस की जीप पर ट्रेक्टर से हमला कर दिया। उसने जीप को ट्रैक्टर से टक्कर मार-मारकर 8 से 10 फीट तक घसीट दिया और कुंए में धकेलने की कोशिश की। तीनों पुलिसकर्मी अगर वक्त रहते जीप से न कूदते तो हश्र बुरा होता। इस घटना में उन्हें कई चोटें आई हैं। ट्रैक्टर की टक्कर से पुलिस जीप टूट गई।
गुरुवार को सुल्ताना पुलिस ने चिड़ावा थाने में मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट में बताया कि बुधवार रात 1 बजे सुल्ताना पुलिस को श्यामपुरा गांव के नबीर डूडी नाम के युवक ने फोन पर सूचना दी कि गांव में उसकी बुजुर्ग नानी जमुना देवी से उसका बेटा अनिल मारपीट कर रहा है। पुलिस ने वैरिफिकेशन के लिए नबीर से जमुना देवी के फोन नंबर लिए और पूछताछ की तो उसने कहा कि उसका बेटा मारपीट कर रहा है। इसके बाद हेड कॉन्स्टेबल योगेश के साथ दो पुलिसकर्मी जीप लेकर श्यामपुरा पहुंचे।
घर के बाहर पुलिस की जीप देखकर आरोपी अनिल भड़क गया। वह पुलिसवालों के साथ भी गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले को संभालती इससे पहले ही अनिल ने ट्रैक्टर स्टार्ट किया और पुलिस की जीप को टक्कर मारना शुरू कर दिया। आरोपी ने ट्रैक्टर से पुलिस की जीप को 5-7 बार टक्कर मारी। वह जीप को धकेलते हुए 8-10 फीट दूर ले गया और कुएं में डालने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने जीप से कूदकर जान बचाई। वे आस-पास के खेतों में छिप गए। घटना का बाद आरोपी फरार हो गया। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सम्बंधित खबरें...
 महाकाल दर्शन कर लौट रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, चार की मौत
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 02:46 PM IST ]

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर गुरूवार रात भीषण हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा...

500 रुपये में गैस सिलेंडर देगी गहलोत सरकार, गरीबों के लिए कई...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 11:32 AM IST ]

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को गरीबों के लिए एक योजना का ऐलान किया है। सरकार ने ऐलान किया है...

 'हमारा नेता कैसा हो? सचिन पायलट जैसा हो', राहुल गांधी की यात्रा...
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 03:11 PM IST ]

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस के अंदर की गुटबाजी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा में भी खुलकर देखने को मिल रही है। राहुल...

 गैंगवार से फिर दहला जोधपुर, बजरी माफियाओं के बीच ताबड़तोड़...
[ Posted On digiana.com | Dec 14, 2022, 07:02 PM IST ]

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में माफियाओं का आतंक जारी है। जिले में एक बार फिर माफियाओं के बीच गैंगवार हुआ है। दिनदहाड़े...

 'भारत जोड़ों यात्रा' में एक मंच पर दिखी राजस्थान कांग्रेस, सचिन...
[ Posted On digiana.com | Dec 05, 2022, 05:04 PM IST ]

जयपुर: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश से राजस्थान में पहुंच गई है। राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.