इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 April, 2024|00:48|IST
ताजा खबर

 'हमारा नेता कैसा हो? सचिन पायलट जैसा हो', राहुल गांधी की यात्रा में फिर सामने आई गुटबाजी

Updated: digiana.com | Dec 19, 2022, 03:11 PM IST

 'हमारा नेता कैसा हो? सचिन पायलट जैसा हो', राहुल गांधी की यात्रा में फिर सामने आई गुटबाजी

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस के अंदर की गुटबाजी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा में भी खुलकर देखने को मिल रही है। राहुल गांधी इन दिनों दौसा में यात्रा पर हैं। राहुल गांधी के साथ यात्रा में यहां काफी तादाद में लोग नजर आए. इस दौरान ऐसा वाकया भी हुआ, जो सियासी दृष्टि से राजस्थान की सियासत के लिए काफी अहम है। यात्रा में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थन में फिर से नारेबाजी हुई है। दौसा गुर्जर समुदाय के नेता सचिन पायलट का ही गढ़ है, जहां फिर से राहुल की यात्रा के दौरान नारे गूंजे।
झंडा हाथ में लेकर यात्रा में चल रहे लोगों ने 'हमारा नेता कैसा हो, सचिन पायलट जैसा हो' के नारे लगाए। इससे पहले भी दौसा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सचिन पायलट के समर्थन में नारेबाजी हुई थी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जैसे ही राजस्थान के दौसा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया वैसे ही दौसा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उनके आओ भगत के लिए मानो अपना दिल निकाल कर रख दिया।
यात्रा का जैसा स्वागत दौसा में हुआ, वैसा  कहीं देखने को नहीं मिला। लोग राहुल के दीदार के लिए सड़कों पर खड़े थे, भवनों पर खड़े थे। राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए और सचिन पायलट के लिए भी नारे लगाए गए। उससे ज्यादा जोश से भरा तो दौसा बाईपास दिखा जहां गुर्जर समाज की महिलाएं लोकगीत गाकर राहुल गांधी, सचिन पायलट और भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करती हुई नजर आईं। वे गीत गा रही थी, नाच रही थी. कुछ महिलाएं कि राहुल रोटी बनाती छोड़ आई रे थारी ताई।
भारत जोड़ो यात्रा अगले साल तक 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कांग्रेस ने दावा किया है कि यह भारत के इतिहास में किसी भी भारतीय राजनेता द्वारा सबसे लंबा पैदल मार्च है। राहुल गांधी का लक्ष्य पार्टी के कार्यकर्ताओं को लामबंद करना और कथित "देश में विभाजनकारी राजनीति" के खिलाफ आम जनता को एकजुट करना है। अब तक, भारत जोड़ो यात्रा ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों को कवर किया है और अब यह राजस्थान में है। यह अगले साल कश्मीर में खत्म हो जाएगा।

सम्बंधित खबरें...
 महाकाल दर्शन कर लौट रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, चार की मौत
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 02:46 PM IST ]

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर गुरूवार रात भीषण हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा...

500 रुपये में गैस सिलेंडर देगी गहलोत सरकार, गरीबों के लिए कई...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 11:32 AM IST ]

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को गरीबों के लिए एक योजना का ऐलान किया है। सरकार ने ऐलान किया है...

 गैंगवार से फिर दहला जोधपुर, बजरी माफियाओं के बीच ताबड़तोड़...
[ Posted On digiana.com | Dec 14, 2022, 07:02 PM IST ]

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में माफियाओं का आतंक जारी है। जिले में एक बार फिर माफियाओं के बीच गैंगवार हुआ है। दिनदहाड़े...

 'भारत जोड़ों यात्रा' में एक मंच पर दिखी राजस्थान कांग्रेस, सचिन...
[ Posted On digiana.com | Dec 05, 2022, 05:04 PM IST ]

जयपुर: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश से राजस्थान में पहुंच गई है। राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा...

 दिग्विजय सिंह ने 'भारत जोड़ो यात्रा' को बताया 'बारात', कांग्रेसियों...
[ Posted On digiana.com | Dec 05, 2022, 01:23 PM IST ]

कोटा: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने बयानों को लेकर...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.