इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 23 April, 2024|23:54|IST
ताजा खबर

करौली हिंसा के बाद सरकार अलर्ट, अजमेर में लगाई धारा 144, रहेंगी ये पाबंदियां

Updated: digiana.com | Apr 08, 2022, 01:26 PM IST

 करौली हिंसा के बाद सरकार अलर्ट, अजमेर में लगाई धारा 144, रहेंगी ये पाबंदियां

अजमेर, राजस्थान के करौली में हुई हिंसा के बाद अभी हालात सामान्य नहीं हुए है। करौली में अभी भी कर्फ्यू लगा हुआ है और पुलिसबल की तैनाती है। इसी बीच अजमेर में भी प्रशासन ने धारा १४४ लागू कर दी है। अजमेर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी संपति तथा चौराहों पर धार्मिक प्रतीक के झंडे लगाने पर पांबदी लगाई गई है। इसके साथ ही तेज आवाज वाले डीजे बजाने पर भी रोक लगा दी गई है। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के ख़ुफ़िया रिपोर्ट के बाद यह कदम उठाया गया है।
 अजमेर जिला कलक्टर की ओर से जारी आदेशों में किसी भी धार्मिक पर्व का नाम नहीं लिया गया है लेकिन एहतियात के तौर पर कलेक्टर ने पूरे जिले में इन पर 7 अप्रेल से आगामी एक माह तक रोक लगा दी है। इन आदेशों पर बीजेपी विधायक वासुदेव देवनानी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कोटा और बीकानेर के बाद अब अजमेर में भी तुगलकी फरमान जारी किया गया है।
आदेश में ये भी बताया गया है कि कोटा, बीकानेर, जोधपुर ,अजमेर में भी धारा 144 लगाई गई है। अब करौली में वर्तमान स्थिति की बात करें तो प्रशासन द्वारा कर्फ्यू में दो घंटे की ढील जरूर दी गई है। दो घंटे सुबह और दो घंटे शाम को लोग जरूरी सामान लेने के लिए निकल सकते हैं। छात्रों को भी परीक्षा देने के लिए कर्फ्यू से छूट दी गई है।
कोटा और बीकानेर में लगाई गई धारा-144 का बीजेपी ने जमकर विरोध किया था। दोनों शहरों में लगाई गई धारा-144 पर राजस्थान में राजनीति गरमायी हुई रही थी। इन मामलों को लेकर बीजेपी गहलोत सरकार पर हमलावर हो गई थी। अब अजमेर में धारा-144 लगाये जाने से एक बार फिर से सियासी उबाल आने की संभावना है।
करौली हिंसा पर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शोभा यात्रा के लिए पहले से मंजूरी ली गई थी। शोभा यात्रा वाले दिन मौके पर पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन फिर भी एक समुदाय द्वारा पत्थरबाजी शुरू हुई और देखते ही देखते हिंसा बढ़ गई। इस घटना में 6 पुलिसकर्मी भी घायल हुए। इस घटना के बाद अभी तक पुलिस द्वारा 36 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। जांच जारी है और आगे और भी गिरफ्तारियां होती दिख सकती हैं।

सम्बंधित खबरें...
 महाकाल दर्शन कर लौट रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, चार की मौत
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 02:46 PM IST ]

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर गुरूवार रात भीषण हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा...

500 रुपये में गैस सिलेंडर देगी गहलोत सरकार, गरीबों के लिए कई...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 11:32 AM IST ]

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को गरीबों के लिए एक योजना का ऐलान किया है। सरकार ने ऐलान किया है...

 'हमारा नेता कैसा हो? सचिन पायलट जैसा हो', राहुल गांधी की यात्रा...
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 03:11 PM IST ]

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस के अंदर की गुटबाजी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा में भी खुलकर देखने को मिल रही है। राहुल...

 गैंगवार से फिर दहला जोधपुर, बजरी माफियाओं के बीच ताबड़तोड़...
[ Posted On digiana.com | Dec 14, 2022, 07:02 PM IST ]

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में माफियाओं का आतंक जारी है। जिले में एक बार फिर माफियाओं के बीच गैंगवार हुआ है। दिनदहाड़े...

 'भारत जोड़ों यात्रा' में एक मंच पर दिखी राजस्थान कांग्रेस, सचिन...
[ Posted On digiana.com | Dec 05, 2022, 05:04 PM IST ]

जयपुर: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश से राजस्थान में पहुंच गई है। राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.