काबुल, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुद्वारा कार्ते परवान पर भीषण आतंकी हमला हुआ है।आतंकियों ने यहां कई ब्लास्ट किए। इस घटना में कम से कम 25 लोगों के हताहत होने की आशंका है। सिख गुरुद्वारे के आसपास के इलाके में गोलियों की तड़तड़ाहट सुनी जा रही है। विस्फोट की वजह से आसमान में धुंआ देखा जा रहा है। अभी तक तालिबान की ओर से कोई बयान नहीं आया है। इस हमले में गुरुद्वारे के मुस्लिम सुरक्षा गार्ड की मौत होने की खबर है।
कार्ते परवान गुरुद्वारा कमेटी के मेंबर तलविंदर सिंह चावला ने बताया कि अभी भी आतंकी गुरुद्वारा के अंदर हैं। तीन-चार घंटे से हमारे 4 से 5 लोग अभी भी मिसिंग हैं। अंदर से 2 से 3 लोग निकाले गए हैं। इन सभी को जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार परिसर के अंदर दो विस्फोट हुए और गुरुद्वारा से सटी कुछ दुकानों में आग लग गई।
जानकारी मिली है कि इस हमले के पीछे ISIS खुरासान का हाथ है। बताया गया कि हमला सुबह 7:15 बजे से शुरू हुआ। गुरुद्वारे की रक्षा करते हुए 3 तालिबान सैनिक घायल हुए हैं। तालिबान सैनिकों ने दो हमलावरों को घेर लिया है। बताया गया कि गुरुद्वारा में सुबह की प्रार्थना के लिए 25-30 अफगान हिंदू और सिख मौजूद थे। जैसे ही हमलावर परिसर में दाखिल हुए तो 10-15 लोग भागने में सफल रहे। बाकी अंदर फंस गए हैं।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम काबुल में एक पवित्र गुरुद्वारे पर हमले को लेकर बहुत चिंतित हैं। हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और आगे की घटनाओं के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं
ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...
नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...
नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...
नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...
नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...