इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 25 April, 2024|20:31|IST
ताजा खबर

क्वेटा में आत्मघाती हमला, तीन की मौत, टीटीपी ने ली जिम्मेदारी

Updated: digiana.com | Nov 30, 2022, 03:18 PM IST

क्वेटा में आत्मघाती हमला, तीन की मौत, टीटीपी ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली: पाकिस्तान पर एक बार फिर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का खतरा मंडरा रहा है। खबर आ रही है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में एक बम धमाका हुआ है। हमले में एक पुलिसकर्मी और बच्चे सहित तीन की मौत हो गई. इसके 28 लोग जख्मी हो गए हैं। जख्मियों में 22 पुलिकसकर्मी बताए जा रहे हैं। घटना बलेली इलाके में हुई। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान तालिबान ने ली है। यह हमला टीटीपी की ओर से पाकिस्तान सरकार के साथ सीजफायर को खत्म करने के 48 घंटे के भीतर हुआ है।
पुलिस का कहना है कि क्वेटा के कुचलक बाईपास पर पुलिस ट्रक के पास धमाका हुआ, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई और पुलिस कर्मियों समेत 28 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, विस्फोट की वजह से पास से गुजर रही एक कार भी चपेट में आ गई, जिससे कार में सवार एक महिला भी घायल हो गई। पुलिस का कहना है कि घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। आत्मघामी हमले के बाद इलाके में अफरातफरी को माहौल है।
पुलिस अफसरों का कहना है कि धमाके के बाद पुलिस और बम स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया है। धमाके वाली जगह की घेराबंदी कर ली गई है और सबूत जुटाए जा रहे हैं। डीआईजी गुलाम अज़फ़र महेसर का कहना है कि बलेली धमाके में एक पुलिसकर्मी और एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 22 पुलिसकर्मियों समेत 27 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि इस आत्मघाती हमले में 20 से 25 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था।
डीआईजी अज़फ़र महेसर ने कहा कि विस्फोट एक आत्मघाती हमला था। उन्हें घटनास्थल के पास एक आत्मघाती हमलावर के अवशेष मिले हैं। उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारण पुलिस ट्रक पलट गया और खाई में गिर गया। धमाके में पुलिस ट्रक सहित तीन वाहन और आसपास की दो कारें क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि ट्रक पोलियो कर्मियों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को लेकर जा रहा था।





सम्बंधित खबरें...
पर्वतमाला परियोजना के तहत 5 वर्षों में 250 से अधिक परियोजनाओं...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:19 PM IST ]

ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...

भ्रष्टाचार के आरोपों में आंग सान सू को 7 साल की सजा, जेल में...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 06:20 PM IST ]

नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...

 कंबोडिया की होटल के कसीनों में लगी आग, 10 लोगों की मौत
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 06:08 PM IST ]

नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...

बर्फीले तूफान से जमा नियाग्रा फॉल्‍स, गाड़ियों में मिल रहे...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 03:20 PM IST ]

नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...

 फिर पूरी दुनिया में कोरोना फैलाएगा चीन, इटली पहुंची फ्लाइट...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 02:46 PM IST ]

नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.