इस्लामाबाद: भारत में आतंकवाद फैलाने वाला पाकिस्तान एक बार फिर से उसी आतंकवाद की आग में झुलस गया है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को एक आत्मघाती हमला हुआ है। ये ब्लास्ट एक कार में हुआ है, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अभी तक ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल सका है।अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोका था, तभी जोरदार धमाका हुआ।
पाकिस्तानी पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधिकारी तलाशी ले रहे थे और उन्होंने एक गाड़ी को रोका जिसके चालक ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया। उन्होंने बताया कि इस हमले में एक हेडकांस्टेबल की मौत हो गई जबकि चार पुलिसकर्मी एवं दो आम नागरिक घायल हो गए।
इस्लामाबाद के पुलिस उप महानिरीक्षक सोहेल जफर चट्ठा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, "पुलिस ने सुबह 10:15 बजे I-10/4 के पास एक वाहन देखा जिसमें एक पुरुष और एक महिला सवार थे। अधिकारियों ने संदिग्ध पाए जाने के बाद वाहन की तलाशी ली।" उन्होंने कहा, "दंपत्ति कार से बाहर आए और अधिकारियों की ओर चेकिंग किए जाने के दौरान युवक किसी बहाने से फिर से वाहन के अंदर गया और खुद को उड़ा लिया।"
पाकिस्तान की एआरवाई न्यूज एजेंसी के मुताबिक ब्लास्ट में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है. जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं। इसमें चार पुलिसकर्मी भी शामिल है। वहीं, इस्लामाबाद पुलिस ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने नियमित जांच के लिए एक टैक्सी को रोका था, इसी दौरान एक टैक्सी में ब्लास्ट हुआ।
ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...
नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...
नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...
नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...
नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...