इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 26 April, 2024|01:13|IST
ताजा खबर

 Fifa World Cup को लेकर कतर ने पहली बार माना, आयोजन की तैयारियों में हुई 500 मजदूरों की मौत

Updated: digiana.com | Nov 30, 2022, 01:06 PM IST

 Fifa World Cup को लेकर कतर ने पहली बार माना, आयोजन की तैयारियों में हुई 500 मजदूरों की मौत

नई दिल्ली: कतर में खेला जा रहा फीफा वर्ल्ड कप 2022 एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इस टूर्नामेंट के लिए कई सालों से तैयारियां चल रही थीं। आयोजन से जुड़े कतर के एक शीर्ष अधिकारी ने पहली बार टूर्नामेंट से जुड़े मजदूरों की मौत के आंकड़े को ‘400 से 500 के बीच’ रखा है जो दोहा की ओर से इससे पहले बताई गई किसी भी संख्या से काफी अधिक है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस काम के दौरान ही तैयारियों के बीच सैकड़ों मजदूरों की मौत भी हुई।
कतर की ‘डिलीवरी और लीगेसी’ से जुड़ी शीर्ष समिति के महासचिव हसन अल-थावाडी ने ब्रिटिश पत्रकार पियर्स मोर्गन को साक्षात्कार में यह आंकड़ा बताया। इसने मानवाधिकार समूहों द्वारा आलोचना और तेज होने की आशंका है। मानवाधिकार समूह पश्चिम एशिया के पहले विश्व कप की मेजबानी करने के लिए 200 अरब डॉलर से अधिक के स्टेडियम, मेट्रो लाइन और टूर्नामेंट के लिए आवश्यक नए बुनियादी ढांचे के निर्माण के दौरान प्रवासी श्रमिकों की मौत के आंकड़े के लिए कतर की आलोचना करते रहे हैं।
ब्रिटिश पत्रकार मोर्गन ने इंटरव्यू में हसन से पूछा, 'वर्ल्ड कप से जुड़े कार्य करने के परिणाम स्वरूप प्रवासी श्रमिकों की मौत से जुड़ा ईमानदार, यथार्थवादी आंकड़ा क्या है?' इसके जवाब में हसन ने कहा, 'अनुमान 400 के आसपास है, 400 और 500 के बीच। मेरे पास सटीक संख्या नहीं है. लेकिन इस आंकड़े पर इससे पहले सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं की गई थी।'
कतर सरकार के मुताबिक, 2010 और 2019 के बीच देश में कुल मिलाकर 15,021 प्रवासियों की मौत हुई। द गार्जियन की रिपोर्ट में बताया गया है कि जब से कतर को फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली है, तब से 2021 तक वहां 6500 से ज्यादा प्रवासियों की मौत हुई है। यह सभी भारत, पाकिस्तान, नेपान, बांग्लादेश और श्रीलंका के रहने वाले थे। हालांकि, सरकार ने इन मौतों को स्थान, कार्य या बाकी चीजों के हिसाब से नहीं बांटा।
2014 से 2021 के अंत तक की शीर्ष समिति की रिपोर्ट में केवल विश्व कप की मेजबानी करने वाले स्टेडियमों के निर्माण और नवीनीकरण में शामिल श्रमिकों की मृत्यु की संख्या शामिल है। जारी किए गए आंकड़ों में मौतों की कुल संख्या 40 बताई गई है। इनमें से 37 मौत को कतर काम से इतर की घटनाओं के रूप में वर्णित करता है जैसे कि दिल का दौरा पड़ा. तीन मौत कार्यस्थल की घटनाओं से जुड़ी हैं।

सम्बंधित खबरें...
पर्वतमाला परियोजना के तहत 5 वर्षों में 250 से अधिक परियोजनाओं...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:19 PM IST ]

ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...

भ्रष्टाचार के आरोपों में आंग सान सू को 7 साल की सजा, जेल में...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 06:20 PM IST ]

नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...

 कंबोडिया की होटल के कसीनों में लगी आग, 10 लोगों की मौत
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 06:08 PM IST ]

नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...

बर्फीले तूफान से जमा नियाग्रा फॉल्‍स, गाड़ियों में मिल रहे...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 03:20 PM IST ]

नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...

 फिर पूरी दुनिया में कोरोना फैलाएगा चीन, इटली पहुंची फ्लाइट...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 02:46 PM IST ]

नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.