इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 April, 2024|17:57|IST
ताजा खबर

UN में भारत का जवाब, लोकतंत्र को कैसे चलना है, ये हमें किसी से सीखने की जरूरत नहीं

Updated: digiana.com | Dec 02, 2022, 02:01 PM IST

UN में भारत का जवाब, लोकतंत्र को कैसे चलना है, ये हमें किसी से सीखने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मासिक अध्यक्षता ग्रहण कर ली है, जिसमें उसकी मुख्य प्राथमिकता आतंकवाद से मुकाबला करना और बहुपक्षवाद को बढ़ावा देना होगा। इस मौके पर यूएन में भारत की स्थायी एंबेसेडर रुचिरा कंबोज ने बताया कि भारत किन मुद्दों पर आगे बढ़ना चाहता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद के निर्वाचित सदस्य के रूप में अपने दो साल के कार्यकाल के दौरान भारत ने संयुक्त राष्ट्र निकाय के भीतर विभिन्न आवाजों को पाटने का हर संभव प्रयास किया और देश उसी भावना को सामने लाएगा।
कंबोज ने कहा, परिषद की हमारी सदस्यता के पिछले दो वर्षों में, मैं विश्वास के साथ कह सकती हूं कि हम जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभा रहे हैं, और परिषद के भीतर विभिन्न आवाजों को पाटने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि  जहां तक संभव हो विभिन्न मुद्दों पर परिषद एक सुर में बोलती है। हम अपने दिसंबर के लिए अध्यक्ष पद के लिए उसी भावना को लाएंगे। कंबोज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत के अध्यक्ष पद और मासिक कार्यक्रम पर संवाददाताओं को जानकारी दी।
इस दौरान जब कंबोज से भारत में लोकतंत्र और बोलने की आजादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, इस पर मुझे सिर्फ इतना ही कहना है कि भारत को किसी से भी सीखने की जरूरत नहीं है कि लोकतंत्र को कैसे चलाया जाता है।
अपनी इसी बात को आगे बढ़ाते हुए भारतीय राजदूत ने कहा कि जैसा आप सभी लोगों को पता है कि भारत दुनिया की सबसे प्रचीन सभ्यताओं में से एक है। भारत में लोकतंत्र की जड़ें 2500 साल पहले से थीं। अगर मौजूदा दौर की बात करें तो हमारे पास लोकतंत्र के सभी स्तंभ मजबूती से खड़े हैं जिसमें विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और चौथा स्तंभ मीडिया है। इसके अलावा सोशल मीडिया भी है. इसीलिए भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।
रुचिरा कंबोज ने आगे कहा कि हर पांच साल में हम दुनिया की सबसे बड़ा डेमोक्रेटिक एक्सरसाइज करते हैं। यहां हर कोई अपनी इच्छा के अनुसार कहने के लिए स्वतंत्र है और इसी तरह हमारा देश काम करता है. हमारा देश बदल रहा है और तेजी से सुधार भी हो रहा है। बता दें कि भारत के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालने से पहले संयुक्त राष्ट्र में भारत की दूत रुचिरा कंबोज ने महासचिव एंतोनियो गुतारेस के अलावा महासभा के अध्यक्ष कसाबा कोरोसी से मुलाकात की थी और शक्तिशाली विश्व निकाय की अध्यक्षता के दौरान की प्राथमिकताओं पर चर्चा की थी।








सम्बंधित खबरें...
पर्वतमाला परियोजना के तहत 5 वर्षों में 250 से अधिक परियोजनाओं...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:19 PM IST ]

ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...

भ्रष्टाचार के आरोपों में आंग सान सू को 7 साल की सजा, जेल में...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 06:20 PM IST ]

नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...

 कंबोडिया की होटल के कसीनों में लगी आग, 10 लोगों की मौत
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 06:08 PM IST ]

नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...

बर्फीले तूफान से जमा नियाग्रा फॉल्‍स, गाड़ियों में मिल रहे...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 03:20 PM IST ]

नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...

 फिर पूरी दुनिया में कोरोना फैलाएगा चीन, इटली पहुंची फ्लाइट...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 02:46 PM IST ]

नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.