इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 28 March, 2024|14:58|IST
ताजा खबर

बांग्लादेश में नहीं थम रही साम्प्रदायिक हिंसा, अब हिंदुओं के 20 घरों को लगाई आग

Updated: digiana.com | Oct 18, 2021, 06:31 PM IST

बांग्लादेश में नहीं थम रही साम्प्रदायिक हिंसा, अब हिंदुओं के 20 घरों को लगाई आग

नई दिल्ली, बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पर 13 अक्टूबर से शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। कोमिल्ला में दुर्गा पूजा पंडालों में हमले के बाद रविवार को रंगपुर के उपजिला पीरगंज में हिंदुओं के घरों को आग लगाने का मामला सामने आया है। बांग्लादेश के मीडिया हाउस ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार पीरगंज के एक गांव रामनाथपुर यूनियन में माझीपारा के जेलपोली में कुछ कट्टरपंथियों ने हिंदुओं के 20 घरों को जलाया है। वहीं स्थानीय संघ परिषद के अध्यक्ष के मुताबिक उपद्रवियों ने 65 घरों को आग के हवाले कर दिया है।
पुलिस के मुताबिकएक हिंदू शख्स के फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद ही तनाव पैदा हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस युवक और उसके घर को तो सुरक्षित कर लिया था लेकिन उपद्रवियों ने उसी लोकेशन में आसपास के घरों में आग लगा दी। इस मामले में ढाका ट्रिब्यून के अध्यक्ष मोहम्मद सादकुल इस्लाम के अनुसार उपद्रवी जमात-ए-इस्लामी और छात्र शाखा इस्लामी छात्र शिविर की स्थानीय इकाई के थे।
सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिनके बारे में दावा किया जा रहा है कि वे पीरगंज के हैं। इस वीडियो में गांव में घरों को जलाते हुए और पुलिस हमलावरों से भिड़ते हुए देखी जा सकती हैं। आगजनी के तुरंत बाद पुलिस और हमलावरों के बीच झड़प और भागदौड़ भी देखी जा सकती है। हालांकि ढाका ट्रिब्यून ने इन वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं की है।
गौरतलब है कि बीते बुधवार को बांग्लादेश में चांदीपुर के हाजीगंज उपजिला में दुर्गा पूजा समारोह के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा में 3 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 60 लोग घायल हो गए। इस दौरान चटगांव के बांसखाली, कॉक्स बाजार के पेकुआ और शिवगंज के चापाईनवाबगंज समेत कुल 80 से अधिक स्थानों पर हमले किए गए जिससे बांग्लादेश में अशांति फैल गई और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के जवानों, पुलिस और RAB की बड़ी टुकड़ियों को तैनात करना पड़ा है।
इस मामले में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चेतावनी देते हुए कहा था कि जो कोई भी इस हमले में शामिल हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा चाहे वो किसी भी धर्म के हों। शेख हसीना ने इसके साथ ही भारत को भी सतर्क रहने के लिए कहा है। बीबीसी बांग्ला की रिपोर्ट के मुताबिक शेख हसीना ने कहा कि भारत में भी ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए जिसका असर बांग्लादेश पर हो और वहां के हिंदू समुदाय को नुकसान पहुंचे।

सम्बंधित खबरें...
पर्वतमाला परियोजना के तहत 5 वर्षों में 250 से अधिक परियोजनाओं...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:19 PM IST ]

ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...

भ्रष्टाचार के आरोपों में आंग सान सू को 7 साल की सजा, जेल में...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 06:20 PM IST ]

नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...

 कंबोडिया की होटल के कसीनों में लगी आग, 10 लोगों की मौत
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 06:08 PM IST ]

नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...

बर्फीले तूफान से जमा नियाग्रा फॉल्‍स, गाड़ियों में मिल रहे...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 03:20 PM IST ]

नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...

 फिर पूरी दुनिया में कोरोना फैलाएगा चीन, इटली पहुंची फ्लाइट...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 02:46 PM IST ]

नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.