इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 April, 2024|18:36|IST
ताजा खबर

प्रेग्नेंसी में तरबूज खाने के है कई फायदे, देता है एनर्जी

Updated: digiana.com | Apr 28, 2022, 06:15 PM IST

 प्रेग्नेंसी में तरबूज खाने के है कई फायदे, देता है एनर्जी

नई दिल्ली, गर्मी आते ही तरबूज की डिमांड बढ़ जाती है। ठंडाहट की वजह से लोग इसका इस्तेमाल जमकर करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तरबूज खाना गर्भवती महिला के लिए काफी फायदेमंद है। अक्सर कई महिलाएं ये सोचती हैं कि तरबूज रसीला होता है और इसे खाने से पेट के अंदर पल रहे शिशु को नुकसान हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। कुछ मामलों में इसके सेवन से नकुसान होता है, लेकिन कुछ बातों को ध्यान में रखा जाए तो नुकसान से ज्यादा इसके फायदे हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि प्रेग्नेंसी में तरबूज खाने के क्या फायदे।
ये हैं फायदे-
मांसपेशियों में मरोड़ से राहत – प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। वजन बढ़ने और हार्मोन में उतार-चढ़ाव की वजह से मांसपेशियों व हड्डियों में दर्द की शिकायत प्रेग्नेंसी के दौरान आम होती है। पर गर्भवती महिला अगर तरबूज खाए तो उसे इन समस्याओं से राहत मिलती है।
डिहाइड्रेशन से बचाता है - तरबूज में करीब 90 प्रतिशत पानी होता है, ऐसे में इसका सेवन करने से गर्भवती महिलाएं डिहाइड्रेशन दूर कर सकती हैं।
कम करता है सूजन – प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के हाथ व पैरों का फूलना आम बात है। पर तरबूज में मौजूद उच्च जल तत्व नसों और मांसपेशियों के अवरोध को कम करता है और सूजन की दिक्कत को दूर करता है।
हर्टबर्न से राहत – प्रेग्नेंट महिलाओं में अक्सर पाचनतंत्र संबंधी समस्याएं (हर्टबर्न और एसिडिटी) रहती हैं। तरबूज भोजन नलिका और पेट को ठंढक पहुंचाकर इन दिक्कतों से दूर रखता है।
मॉर्निंग सिकनेस कम करता है – तरबूज में मौजूद पौष्टिक और ऊर्जावान गुण मॉर्निंग सिकनेस को खत्म करता है। प्रेग्नेंसी के दौरान रोजाना सुबह एक गिलास तरबूज का जूस पीने से काफी फायदा पहुंचता है। आप पूरे दिन फ्रेश महसूस करेंगी।
पिगमेंटेशन से बचाता है – यह प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली आम समस्या है। पर तरबूज के सेवन से यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाती है। इसके अलावा तरबूज पाचनतंत्र को ठीक रखने के साथ ही आंतों को भी सहज बनाता है। इससे त्वचा भी खूबसूरत बनती है।
ऊर्जावान बनाता है – तरबूज में काफी मात्रा में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनिरल्स होते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन ए, बी-1 और बी-6 भी बड़ी मात्रा में होता है। ये सारी चीजें गर्भवती महिलाओं में ऊर्जा बढ़ाती हैं। इससे पेट में पल रहे शिशु की नजरें, प्रतिरक्षा और नर्वस सिस्टम का विकास होता है।


सम्बंधित खबरें...
 कोरोना के बाद दिमाग खा जाने वाले अमीबा ने दी दस्तक, दक्षिण...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 02:52 PM IST ]

नई दिल्ली: चीन में तबाही मचा रहे कोरोना के बीच दक्षिण अफ्रीका में दिमाग खा जाने वाले अमीबा ने दस्तक दी है। दक्षिण कोरिया...

 800 रुपये में लगेगी कोरोना की नोजल वैक्सीन, कोविन प्लेटफॉर्म...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 12:49 PM IST ]

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार अलर्ट पर है। बढ़ते मामलों के बीच एक अच्छी खबर भी सामने आ रही है. जिसमें अब इंजेक्शन...

कोरोना के खतरे के बीच भारत में नोजल वैक्सीन को मंजूरी, निजी...
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 04:11 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना के एक बार फिर बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट मोड में आ गई है और संक्रमण को रोकने...

कोरोना का सब वेरिएंट BF.7 मचा रहा तबाही, ये लक्षण दिखे तो हो जाए...
[ Posted On digiana.com | Dec 22, 2022, 05:26 PM IST ]

नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने एक बार फिर दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। चीन में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। मरीजों के बढ़ते...

आपके भी घुटनों से आती है कट-कट की आवाज, ना करें नजरअंदाज
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2022, 05:48 PM IST ]

नई दिल्ली: उम्र बढ़ने के साथ हमारे शरीर में तमाम तरह की दिक्कतें होने लगती हैं. उनमें से एक है हड्डियों से आने वाली कट-कट...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.