मुंबई, अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट कल सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सम्राट पृथ्वीराज घरेलू सिनेमाघरों में हिन्दी में 3550 स्क्रीन्स और तमिल व तेलुगु के लिए 200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म से फैंस और दर्शकों को काफी उम्मीद थी, जिसपर यह कुछ हद तक खरी उतरी है। फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन ज्यादा ख़ास नहीं रहा है।
बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार, सम्राट पृथ्वीराज की कमाई आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी जितनी हुई है। इस फिल्म से जितनी उम्मीद की जा रही थी, इसने उससे कम कमाई की है। सम्राट पृथ्वीराज को अपने ओपनिंग डे पर 10.50 से 11.50 करोड़ रुपये की कमाई करने का मौका मिला है। यह अक्षय कुमार की पिछली फिल्म बच्चन पांडे के ओपनिंग डे कलेक्शन से कम है। हालांकि अभी इसका सही कलेक्शन आना बाकी है।
चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशक में बनी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज अपने मेगा बजट की वजह से चर्चा में है, जो सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मानुषी छिल्लर नजर आई हैं। इस फिल्म का कुल बजट 300 करोड़ है। फिल्म की रिलीज से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीने गुरुवार को इसे उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने की घोषणा कर दी थी। उससे पहले उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में इसे टैक्स फ्री घोषित किया गया था।
कमल हासन के 'विक्रम' में विजय सेतुपति और फहाद फासिल भी हैं। फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। विक्रम के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो सम्राट पृथ्वीराज बहुत पीछे रह गई। कमल हासन की फिल्म ने पहले दिन ग्रॉस 40 से 50 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने जबरदस्त शुरुआत की है। विक्रम के बारे में पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि इसकी बंपर ओपनिंग होने वाली है।
न्यूज डेस्कः केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- फिल्म...
मुंबई: फिल्म 'दृश्यम-2' की अपार सफलता के बाद अजय देवगन फिल्म 'भोला' से भौकाल मचाने आ रहे हैं। अजय देवगन ने एक मोशन पोस्टर...
मुंबई: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा...
मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान काफी समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं और फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार...
मुंबई: 'कहते हैं कि जब वो भस्म लगाता है तो ना जाने कितनों को भस्म कर देता है...।' अजय देवगन की अपकमिंग मूवी 'भोला' की झलक आखिरकार...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...