मुंबई, सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच टाइगर 3 का इंतजार कर रहे फैंस को सलमान खान दिवाली पर बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। सलमान खान ने टाइगर 3 को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट की है। सलमान खान ने 'टाइगर 3' से नया लुक शेयर करते हुए इस जानकारी को शेयर किया है। अब 'टाइगर 3' अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी।
सलमान ने कुछ समय पहले फिल्म की अनाउंसमेंट शेयर की थी, तभी से फैन्स जानना चाहते थे कि फिल्म आखिर रिलीज कब होगी। अब सलमान ने इस दिवाली से पहले टाइगर 3 की रिलीज को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। सलमान खान ने इंस्टाग्रााम पर टाइगर 3 का लुक शेयर किया है। इसके साथ ही लिखा, टाइगर 2023 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। टाइगर 3 हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी।
टाइगर 3 यशराज फिल्म्स की ‘टाइगर’ फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है औऱ इसके पहले दो भाग सुपरहिट रहे थे. ऐसे में तीसरे भाग से हर किसी को कई सारी उम्मीदें हैं। ‘टाइगर’ फ्रैंचाइजी के तीसरे पार्ट में भी सलमान खान के साथ कटरीना कैफ नजर आएंगी। दोनों की इस जोड़ी को हर बार दर्शकों का प्यार मिला है और इस बार भी दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस बेकरार हैं।
एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है के बाद टाइगर 3 में कटरीना कैफ-सलमान खान की जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। अब तक सलमान खान की अधिकतर फिल्में ईद पर रिलीज होती आई हैं। टाइगर 3 को लेकर भी ऐसी चर्चा थी कि फिल्म ईद पर रिलीज होगी लेकिन ऐसा नहीं होगा। इस बार सलमान खान ईद नहीं, बल्कि दिवाली पर कमाल दिखाने आ रहे हैं।
फिलहाल मेकर्स ने टाइगर 3 की रिलीज डेट बदले जाने का कारण तो नहीं बताया है। पर माना जा रहा है कि पोस्ट प्रॉडक्शन के काम में देरी आ रही है तो शायद इस वजह से मेकर्स को फिल्म की रिलीज डेट बदलनी पड़ी है।
न्यूज डेस्कः केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- फिल्म...
मुंबई: फिल्म 'दृश्यम-2' की अपार सफलता के बाद अजय देवगन फिल्म 'भोला' से भौकाल मचाने आ रहे हैं। अजय देवगन ने एक मोशन पोस्टर...
मुंबई: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा...
मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान काफी समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं और फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार...
मुंबई: 'कहते हैं कि जब वो भस्म लगाता है तो ना जाने कितनों को भस्म कर देता है...।' अजय देवगन की अपकमिंग मूवी 'भोला' की झलक आखिरकार...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...