इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 March, 2024|16:49|IST
ताजा खबर

रणबीर कपूर का धमाकेदार कमबैक, शमशेरा का ट्रेलर रिलीज़

Updated: digiana.com | Jun 24, 2022, 03:10 PM IST

 रणबीर कपूर का धमाकेदार कमबैक, शमशेरा का ट्रेलर रिलीज़

मुंबई,  बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। टीजर वीडियो और पोस्टर्स सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट पीक पर थी जिसके बाद आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म शमशेरा का ट्रेलर दमदार है, जिसमें रणबीर का एकदम अलग रूप देखने को मिल रहा है। मालूम हो कि फिल्म 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म के ट्रेलर में रणबीर कपूर के धमाकेदार लुक और अंदाज ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। संजू के 4 साल बाद रणबीर कपूर ने धमाकेदार कमबैक किया है। डकैत के किरदार में उनके लुक पर तो 100 में से 100 नंबर दिए जा सकते हैं, साथ ही उनके अभिनय ने भी रौंगटे खड़े कर दिए हैं। ट्रेलर में जिस तरह से उनकी एंट्री हुई है वो काबिल-ए-तारीफ है। वहीं बात संजय दत्त की करें तो पहले भी फिल्मी पर्दे पर वो नेगेटिव रोल प्ले कर चुके हैं।
शमशेरा कहानी है एक ऐसे हीरो की, जो कर्म से डकैत और धर्म से आजाद है। डकैत के रफ और रस्टिक लुक में रणबीर कपूर का जवाब नहीं। हमेशा चॉकलेटी हीरो की इमेज में देखने वालों के लिए रणबीर को डकैत लुक में देखना बहुत बड़ा सरप्राइज है। लंबे बाल, दाढ़ी, मूंछ के साथ रणबीर का खूंखार अंदाज दिल जीत लेने वाला है। उनके लुक्स की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे।
बात वाणी कपूर की करें वो फिल्म में एक नाचने वाली का किरदार निभा रही हैं जो ऊपर से सख्त और अंदर के उनका दिल सोने का है। फिल्म में वो सोना के किदार में नजर आएंगी। शमशेरा और सोना की प्रेम कहानी आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगी जिसकी झलक ट्रेलर में दिख रही है। आपको बता दें फिल्मी पर्दे पर पहली बार रणबीर-वाणी एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।
रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर शानदार है। 2.59 मिनट का ट्रेलर आपको बांधे रखता है। संजय दत्त खूंखार विलेन के रोल में जमे हैं। उनका लुक भी मजेदार है। रणबीर और संजय के बीच फिल्माए गए एक्शन सीक्ववेंस जबरदस्त हैं। रणबीर हर सीन में अपनी छाप छोड़ते हैं. फिल्म के वीएफएक्स गजब के हैं। मूवी के ट्रेलर को सोशल मीडिया यूजर्स ने भी पंसद किया है। तमाम पॉजिटिव रिव्यूज देख लगता है ये फिल्म धमाल मचाएगी।

सम्बंधित खबरें...
केरल हाईकोर्ट का फिल्म पर रोक से इनकार
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 08:39 PM IST ]

न्यूज डेस्कः केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- फिल्म...

 'भोला' में अजय देवगन का खौफनाक रूप, देखकर कांपने लगेंगे आप
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 01:48 PM IST ]

मुंबई: फिल्म 'दृश्यम-2' की अपार सफलता के बाद अजय देवगन फिल्म 'भोला' से भौकाल मचाने आ रहे हैं। अजय देवगन ने एक मोशन पोस्टर...

रणबीर-श्रद्धा की फिल्म का पहला पोस्टर आउट, टाइटल का नाम बूझो...
[ Posted On digiana.com | Dec 13, 2022, 04:23 PM IST ]

मुंबई: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा...

 शाहरुख़-दीपिका का 'बेशर्म रंग' आउट, लगाया हॉटनेस का तड़का
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 06:06 PM IST ]

मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान काफी समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं और फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार...

माथे पर भस्म, हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता, रिलीज़ हुआ अजय देवगन...
[ Posted On digiana.com | Nov 22, 2022, 01:22 PM IST ]

मुंबई: 'कहते हैं कि जब वो भस्म लगाता है तो ना जाने कितनों को भस्म कर देता है...।' अजय देवगन की अपकमिंग मूवी 'भोला' की झलक आखिरकार...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.