मुंबई, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। अब दोनों के तलाक की ख़बरों ने फैंस को हैरान परेशान कर दिया है। 22 नवंबर को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा बायो में बदलाव किए। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम बायो से पति का सरनेम 'जोनस' हटा दिया है। इसके बाद से दोनों के तलाक की खबरे सुर्ख़ियों में बन गई।
प्रियंका और निक के अलग होने की खबरें वायरल होने के बाद एक्ट्रेस की मां ने आगे आकर अपना रिएक्शन दिया है। एक बयान जारी करके मधु चोपड़ा ने प्रियंका और निक की तलाक की अफवाहों को बकवास और गलत बताया है। एक्ट्रेस की मां ने लोगों से अपील भी की है कि वो इस तरह की झूठी खबरें ना फैलाएं।
निक जोनस ने तलाक की खबरें सामने आने के बाद अपने वर्कआउट सेशन का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में निक जिम में अपनी बॉडी बनाने पर फोकस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें सबसे खास बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने पति के वीडियो पर प्यारा सा कमेंट करके उनपर अपना प्यार बरसाया है। प्रियंका ने लिखा- 'Damn! मैं तुम्हारी इन बांहों पर मर चुकी हूं।'
तलाक की खबरों के बीच निक का वीडियो और प्रियंका का अपने पति के लिए प्यार दोनों की तलाक की खबरों को पूरी तरह से गलत साबित कर रहा है। इस साल दिवाली के मौके पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को साथ देखा गया था। दोनों ने अपने साथ मिलकर खरीदे नए घर में दिवाली सेलिब्रेट की थी। इस सेलिब्रेशन में हॉलीवुड के कई जाने-माने सेलेब्स शामिल हुए थे।
न्यूज डेस्कः केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- फिल्म...
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में निधन हो गया. मंगलवार को प्रधानमंत्री की...
मुंबई: बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान ने अपने बर्थडे के खास मौके पर अपनी फैमिली और...
मुंबई: बिग बॉस 13' में फेम और पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की तबीयत बिगड़ गई है। एक्ट्रेस को अचानक अस्पताल में भर्ती...
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत फिल्मों में अपने काम के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर खुलकर राय रखने के लिए जानी जाती...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...