इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 April, 2024|12:32|IST
ताजा खबर

 सरगम कौशल ने भारत को दिलाया मिसेज वर्ल्ड का ताज, 21 साल बाद पूरा हुआ सपना

Updated: digiana.com | Dec 19, 2022, 01:04 PM IST

 सरगम कौशल ने भारत को दिलाया मिसेज वर्ल्ड का ताज, 21 साल बाद पूरा हुआ सपना

नई दिल्ली: अमेरिका में चल रहे मिसेज वर्ल्ड 2022 इवेंट में भारत ने अपनी जीत का ताज हासिल कर लिया है। 21 साल का लंबा इंतजार ख़त्म कर भारत ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है। सरगम कौशल मिसेज वर्ल्ड 2022 की विनर बन गई हैं। सरगम कौशल की जीत पर सेलेब्स और फैंस की बधाइयों का तांता लग गया है। वहीं, सरगम कौशल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
मिसेज वर्ल्ड 2022 इवेंट का आयोजन अमेरिका में किया गया था। ब्यूटी कॉम्पटिशन में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स ने शिरकत की। 21 साल बाद जब मिसेज वर्ल्ड का खिताब भारत के नाम हुआ, तो सरगम कौशल स्टेज पर इमोशनल होती हुई दिखीं। सोशल मीडिया पर सरगम का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में सरमग ताज पहनते हुए रोती हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि, ये उनके खुशी के आंसू थे।
मिसेज कौशल के इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, उनके पास इंग्लिश लिट्रेचर में ग्रेजुएशन की डिग्री है। वह पहले एक टीचर के रूप में काम कर चुकी हैं और उन्होंने यह भी शेयर किया है कि उनके पति भारतीय नौसेना के लिए काम करते हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, हमें 21-22 साल बाद ताज वापस मिला है। मैं बहुत एक्साइटेड हूं। लव यू इंडिया, लव यू वर्ल्ड।'
मिसेज वर्ल्ड 2022 का ताज जीतने के बाद सरगम कौशल को सेलेब्स से बधाईयां मिलनी शुरू हो गई हैं। अदिति गोवित्रीकर, सोहा अली खान, विवेक ओबेरॉय, और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सरगम को जीत की बधाई दी है। अदिति गोवित्रीकर ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, इस जर्नी का हिस्सा बन कर खुश हूं. 21 साल बाद ताज वापस आया है। आपको दिल से बधाई। 2001 में अदिति गोवित्रीकर ने ये ताज अपने नाम करके देश का मान बढ़ा दिया था।
सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की रहने वाली हैं। सरगम मॉडल होने के साथ-साथ एक टीचर भी हैं। उन्होंने साल 2018 में कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लिया और इसी साल उन्होंने मिसेज इंडिया 2022 में भी भाग लिया। अब उन्होंने मिसेज इंडिया के तौर पर मिसेज वर्ल्ड 2022 में भाग लिया और ताज अपने नाम कर लिया। सरगम कौशल के पति इंडियन नेवी में हैं। पहले सरगम, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक टीचर थीं। उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

सम्बंधित खबरें...
केरल हाईकोर्ट का फिल्म पर रोक से इनकार
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 08:39 PM IST ]

न्यूज डेस्कः केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- फिल्म...

पीएम मोदी की मां को बॉलीवुड ने दी श्रद्धांजलि, अनुपम खेर बोले-...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 12:38 PM IST ]

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में निधन हो गया. मंगलवार को प्रधानमंत्री की...

सलमान खान को सरप्राइज देने पहुंचे किंग खान, गले लगाकर दी जन्मदिन...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 12:05 PM IST ]

मुंबई: बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान ने अपने बर्थडे के खास मौके पर अपनी फैमिली और...

पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल...
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 05:16 PM IST ]

मुंबई: बिग बॉस 13' में फेम और पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की तबीयत बिगड़ गई है। एक्ट्रेस को अचानक अस्पताल में भर्ती...

 'मैं शादियों में कभी पैसों के लिए नहीं नाची', आशा भोसले का थ्रोबैक...
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 04:07 PM IST ]

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत फिल्मों में अपने काम के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर खुलकर राय रखने के लिए जानी जाती...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.