इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 25 April, 2024|09:03|IST
ताजा खबर

प्रियंका-निक के घर आई खुशियां, सरोगेसी से बने पेरेंट्स

Updated: digiana.com | Jan 22, 2022, 03:01 PM IST

 प्रियंका-निक के घर आई खुशियां, सरोगेसी से बने पेरेंट्स

मुंबई, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली चर्चित एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के घर खुशियां आई है। प्रियंका मां बन गेन हैं। इसकी जानकारी प्रियंका-निक दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम  पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि सरोगेसी की मदद से वे पैरेंट्स बन गए हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि बेटा हुआ है या बेटी और बेबी का जन्म कब हुआ? प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी गायक निक जोनस से शादी रचाई थी।
प्रियंका चोपडा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सेरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए। हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। धन्यवाद।
एक्ट्रेस की पोस्ट पर फैंस के साथ ही लारा दत्ता, हुमा कुरैशी, पूजा हेगड़े सहित तमाम बॉलिवुड सिलेब्स ने बधाई दी है। प्रियंका के प्रशंसक इस खबर से कितने खुश हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पोस्ट पर पहले ही घंटे में दो लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके थे। निक के भाई जो जोनस ने प्रियंका और निक दोनों की पोस्ट पर दिल का इमोजी कॉमेंट किया।
प्रियंका और निक ने एक दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हिन्दू और ईसाई, दोनों रीति रिवाज से शादी रचाई थी। पारंपरिक तरीके से निक जोनस से शादी रचाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ज्यादातर समय अमेरिका में ही अपने पति के साथ रहती हैं।
2016 में भारत सरकार ने प्रियंका चोपड़ा को पद्म श्री से सम्मानित किया था और टाइम मैगजीन ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक माना था। फोर्ब्स ने भी उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में जगह दी थी।
हाल ही में प्रियंका ने एक हॉलीवुड मैगजीन के दिए इंटरव्यू में निक के साथ परिवार बढ़ाने के संकेत दिए थे लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि यह इतनी जल्दी होगा। प्रियंका ने मैगजीन से कहा था कि बच्‍चा मेरे और निक के लिए भविष्य में जीवन का एक अहम ह‍िस्‍सा होगा और मैं जब कभी परिवार आगे बढ़ाने की प्लानिंग करूंगी तो लाइफ को थोड़ा धीमे आगे बढ़ाना पसंद करूंगी।

सम्बंधित खबरें...
केरल हाईकोर्ट का फिल्म पर रोक से इनकार
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 08:39 PM IST ]

न्यूज डेस्कः केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- फिल्म...

पीएम मोदी की मां को बॉलीवुड ने दी श्रद्धांजलि, अनुपम खेर बोले-...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 12:38 PM IST ]

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में निधन हो गया. मंगलवार को प्रधानमंत्री की...

सलमान खान को सरप्राइज देने पहुंचे किंग खान, गले लगाकर दी जन्मदिन...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 12:05 PM IST ]

मुंबई: बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान ने अपने बर्थडे के खास मौके पर अपनी फैमिली और...

पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल...
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 05:16 PM IST ]

मुंबई: बिग बॉस 13' में फेम और पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की तबीयत बिगड़ गई है। एक्ट्रेस को अचानक अस्पताल में भर्ती...

 'मैं शादियों में कभी पैसों के लिए नहीं नाची', आशा भोसले का थ्रोबैक...
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 04:07 PM IST ]

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत फिल्मों में अपने काम के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर खुलकर राय रखने के लिए जानी जाती...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.