नई दिल्ली, उड़िया फिल्म इंडस्ट्री से दुख भरी खबर सामने आ रही है। मशहूर ओड़िया अभिनेता और जात्रा कलाकार राय मोहन परीदा अपने फ्लैट पर मृत पाए गए हैं। मोहन परीड़ा का शव शुक्रवार को उनके घर पर फांसी के फंदे से झूलता मिला। राय मोहन के निधन की खबर से ओड़िया मनोरंजन जगत में शोक की लहर फैल गई है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के पीछे की वजह का पता नहीं लग पाया है।
चौकाने वाली खबर मिलने के बाद सैकड़ों उड़िया अभिनेता और उनके प्रशंसक घर के बाहर जमा हो गए। उड़िया फिल्म निर्देशक के चंडी परीजा ने कहा मुझे अभी तक यकीन नहीं हो रहा है की राय मोहन जैसे व्यक्ति आत्महत्या कर सकते हैं और वह आत्महत्या क्यों करेंगे? उन्होंने कहा उनका अपना घर है एक बेटी की शादी हो चुकी है। वो आर्थिक रूप से मजबूत व्यक्ति थे। मुझे ऐसा कोई स्रोत नहीं मिला जिसने इन्हें इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर किया हो।
राय मोहन 58 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। राय मोहन भुवनेश्वर के प्राची विहार इलाके में रहते थे जहां शुक्रवार को उनका शव फंदे से झूलता मिला। सूत्रों के मुताबिक राय ने आत्महत्या से पहले अपने मोबाइल फोन से परिवार के सदस्यों में बेटी और पत्नी को बाय का संदेश भेजा था। इस घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ओड़िशा के क्योंझर जिले के रहने वाले राय मोहन परीड़ा ने साल 1985 में ओड़िया फिल्म जगत में अपने करियर की शुरुआत की थी। राय मोहन ने ना केवल फिल्मों में मुख्य किरदार की भूमिका निभाई है बल्कि कई फिल्मों में वे खलनायक के रूप में भी काम कर चुके हैं। आमतौर पर राय मोहन ओड़िशावासियों के लिए खलनायक के किरदार में मशहूर थे। राय मोहन ने ओड़िया फिल्म जगत के साथ ओड़िशा के लोकप्रिय जात्रा में भी मुख्य करिदार की भूमिका अदा की है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री व ओड़िशा निवासी धर्मेंद्र प्रधान ने राय मोहन परीड़ा के निधन पर शोक जताया है। प्रधान ने ट्वीट कर कहा ओड़िशा के लोकप्रिय और वरिष्ठ फिल्म अभिनेता राय मोहन परीड़ा के निधन के बारे में सुनकर दूखी हूं। लंबे समय तक ओड़िया फिल्म और लोकप्रिय जात्रा की दुनिया में उनके जीवंत और दुर्लभ प्रदर्शन ने ओडिशा वासियों का दिल जीता है।
मुंबई, अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। भाई-बहनों के प्यार और खूबसूरत रिश्ते पर बेस्ड इस फिल्म...
नई दिल्ली, इस बार स्वतंत्रता दिवस बेहद ख़ास होने वाला है। सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए बड़ी तैयारी कर रही है।...
मुंबई, बॉलीवुड की सबसे ज्यादा विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर...
मुंबई, बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली शाह के लीड रोल वाली वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' की सफलता के बाद अब मेकर्स इसका दूसरा सीजन...
मुंबई, महिलाओं की माहवारी पर आधारित फिल्म मासूम सवाल के पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मासूम सवाल फिल्म के निर्माता...
सावन में भूलकर भी ना करें ये काम, नहीं मिलेगी भोलेनाथ की कृपा
नई दिल्ली, अज से भगवन शिव का प्रिय सावन का महीना शुरू हो गया है। शिवभक्तों को इस महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। मान्यताओं...
16 मई को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा असर
नई दिल्ली, सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण पूर्णतया खगोलीय घटना चक्र पर आधारित है। 16 मई 2022 सोमवार को चंद्र ग्रहण लग रहा है।...
दो साल बाद खुले बाबा केदारनाथ के कपाट, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
नई दिल्ली, चार धाम में से एक बाबा केदारनाथ के कपाट शुक्रवार को खुल गए है। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...
HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, FD की ब्याज दरों में हुआ बदलाव
नई दिल्ली, प्राइवेट सेक्टFर के अग्रणी एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की...
नौकरी करने वालों को लगा बड़ा झटका, EPFO ने ब्याज दरों में की कटौती
नई दिल्ली, होली से प्रोविडेंट फंड सब्सक्राइबर्स को बड़ा झटका दिया गया है। प्रॉविडेंट फंड पर मिलने वाले ब्याज में कटौती...