इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 March, 2024|01:54|IST
ताजा खबर

कारगिल में बोले पीएम मोदी, जवानों की आतिशबाजी और धमाके अलग

Updated: digiana.com | Oct 24, 2022, 01:35 PM IST

कारगिल में बोले पीएम मोदी, जवानों की आतिशबाजी और धमाके अलग

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कारगिल में जवानों के साथ दिवाली मनाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम सिविलियन लोगों की दिवाली… हमारी आतिशबाजी अलग होती है। आपकी आतिशबाजी भी अलग और धमाके भी अलग होते हैं। उनकी तरफ से देश की ताकत का जिक्र हुआ, जवानों की शौर्यगाथा का बखान हुआ और साथ ही साथ दुश्मनों को कड़ा संदेश देने का काम भी किया गया।
इसके अलावा प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान एक जोशीली कविता सुनाई। उन्होंने 6 मिनट तक लगातार जवानों की तारीफ में कसीदे पढ़ें, कविता की पंक्तियों के जरिए उनका हौसला बढ़ाया। कभी उनकी तुलना तेजस से की तो कभी ब्रह्मोस जैसी उनकी ललकार बताई। आप भी पढ़िए पीएम मोदी की जवानों को समर्पित ये कविता-
तन तिरंगा मन तिरंगा, चाहत तिरंगा, राह तिरंगा
विजय का विश्वास गरजता
सीमा से भी चौड़ा सीना
संपनों में संकल्प सुहाता
कदम-कदम पर दम दिखाता
भारत की गौरव की शान
तुम्हें देख रहा हर भारतीय गर्व से भर आता
वीर गाथा घर-घर गूंजे, नर-नारी सब शीश नवाए
सागर से गहरा स्नेह हमारा, अपने भी हैं, और सपने भी हैं
देशहित सब किया समर्पित
अब देश के दुश्मन जान गए हैं
लोहा तेरा मान गए हैं
भारत के गौरव की शान
तुम्हें देख हर भारतीय गर्व से भर आता है
प्रेम की बात चले तो सागर शांत हो तुम
पर देश पर नजर उठी तो वीर, वज्र विक्रांत हो तुम
एक निडर अग्नि, एक आग हो तुम,
निर्भय, प्रचंड और नाग हो तुम
अर्जुन, पृथ्वी, अरिहंत हो तुम
हर अंधकार का अंत हो तुम
तुम यहां तपस्या करते हो
वहां देश धन्य हो जाता है
भारत के गौरव की शान
तुम्हें देश हर भारतीय गर्व से भर जाता है
स्वाभिमान से खड़ा हुआ मस्तक हो तुम
आसमान में तेजस की हुंकार हो तुम
दुश्मन की आंख में आंख डाल जो बोले
ब्रह्मोस की अजय ललकार हो तुम
है ऋणी हम तुम्हारे हर पल
यह सत्य देश दोहराता है
भारत के गौरव की शान
तुम्हें देख हर भारतीय गर्व से भर आता है
पीएम मोदी ने जवानों से कहा, 'मेरे लिए तो वर्षों-वर्ष से मेरा परिवार आप ही सब हैं। मेरी दीपावली की मिठास आप के बीच बढ़ जाती है, मेरी दीपावली का प्रकाश आपके बीच है और अगली दिवाली तक मेरा पद प्रशस्त करता है। शौर्य की अप्रतिम गाथाओं के साथ ही हमारी परंपरा, मधुरता और मिठास भी अहम है। इसलिए भारत अपने त्योहारों को प्रेम के साथ मनाता है। पूरी दुनिया को उसमें शामिल करके मनाता है।'
PM मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि दिवाली का मतलब है- आतंक के अंत का उत्सव। यही कारगिल ने भी किया था। कारगिल में हमारी सेना ने आंतक के फन को कुचला था और देश में जीत की ऐसी दिवाली मनी थी कि लोग आज भी याद करते हैं।



सम्बंधित खबरें...
उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 11:18 AM IST ]

देहरादून: उत्तराखंड में उत्तरकाशी और टिहरी बॉर्डर एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक...

 हरीश रावत का बड़ा बयान, पाकिस्तान अभी कमजोर, Pok वापास लेने का...
[ Posted On digiana.com | Dec 05, 2022, 03:59 PM IST ]

देहरादून: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने मोदी...

अल्मोड़ा में भीषण हादसा, खाई में गिरी बारातियों की कार, चार...
[ Posted On digiana.com | Dec 03, 2022, 04:17 PM IST ]

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है। अल्मोड़ा में बारातियों की एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें चार लोगों...

 मदरसों को आधुनिक स्कूलों की तर्ज पर चलाने की तैयारी, लागू...
[ Posted On digiana.com | Nov 24, 2022, 12:12 PM IST ]

देहरादून: उत्तराखंड में मदरसों के आधुनिकीकरण की राह में जल्द ही नए कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत मदरसों में ड्रेस कोड...

उत्तराखंड में बिना कमीशन दिए कुछ नहीं होता, अपनी ही सरकार पर...
[ Posted On digiana.com | Nov 14, 2022, 11:46 AM IST ]

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पौड़ी से लोकसभा सांसद तीर​थ सिंह रावत का एक कथित वीडियो सामने आया है। इसमें...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.