इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 March, 2024|01:12|IST
ताजा खबर

उत्तराखंड में बिना कमीशन दिए कुछ नहीं होता, अपनी ही सरकार पर पूर्व सीएम ने उठाए सवाल

Updated: digiana.com | Nov 14, 2022, 11:46 AM IST

उत्तराखंड में बिना कमीशन दिए कुछ नहीं होता, अपनी ही सरकार पर पूर्व सीएम ने उठाए सवाल

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पौड़ी से लोकसभा सांसद तीर​थ सिंह रावत का एक कथित वीडियो सामने आया है। इसमें वह यह कह रहे हैं कि प्रदेश में बिना कमीशन दिए कोई काम नहीं कराया जा सकता। इस वीडियो में तीरथ सिंह रावत इशारों ही इशारों में अपनी ही सरकार पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं।
 पूर्व मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि बहुत जगह बताते हैं कि कहीं भी बिना कमीशन कुछ नहीं होता। मुझे यह कहने में कोई हिचक नहीं होती है कि जब हम उत्तरप्रदेश में थे, तब वहां 20 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था। अलग होने के बाद हमको कमीशनखोरी छोड़कर जीरो पर आना चाहिए था, उत्तराखंड में भी 20 प्रतिशत कमीशनखोरी  शुरू हो गई।
पौड़ी से बीजेपी सांसद रावत ने कहा कि मुझे बताया गया है कि कमीशन दिए बिना यहां में कुछ भी काम नहीं कराया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में कमिशनखोरी एक प्रथा थी, लेकिन दुर्भाग्य से ये उत्तराखंड में भी जारी रही।हालांकि, तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इसके लिए किसी एक को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते. यह मानसिकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से कमीशनखोरी तभी खत्म होगी, जब हम राज्य को अपने परिवार की तरह देखना शुरू कर देंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री पहले भी अपने बयानों से विवाद पैदा करते रहे हैं। पिछले साल मार्च में भी रावत संस्कारों के अभाव में युवाओं के फटी जींस पहनने को लेकर दिए बयान के कारण सुर्खियों में रहे थे। उसके कुछ समय बाद, उन्होंने यह कहकर विवाद को जन्म दिया था कि अमेरिका ने 200 साल तक भारत को गुलाम बनाकर रखा।
तीरथ सिंह रावत मार्च 2021 से जुलाई 2021 तक उत्तराखंड के सीएम रहे। हालांकि, उन्होंने सीएम रहते महिलाओं के रिप्ड जींस पहनने को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान राम और कृष्ण का अवतार भी बताया था।









सम्बंधित खबरें...
उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 11:18 AM IST ]

देहरादून: उत्तराखंड में उत्तरकाशी और टिहरी बॉर्डर एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक...

 हरीश रावत का बड़ा बयान, पाकिस्तान अभी कमजोर, Pok वापास लेने का...
[ Posted On digiana.com | Dec 05, 2022, 03:59 PM IST ]

देहरादून: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने मोदी...

अल्मोड़ा में भीषण हादसा, खाई में गिरी बारातियों की कार, चार...
[ Posted On digiana.com | Dec 03, 2022, 04:17 PM IST ]

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है। अल्मोड़ा में बारातियों की एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें चार लोगों...

 मदरसों को आधुनिक स्कूलों की तर्ज पर चलाने की तैयारी, लागू...
[ Posted On digiana.com | Nov 24, 2022, 12:12 PM IST ]

देहरादून: उत्तराखंड में मदरसों के आधुनिकीकरण की राह में जल्द ही नए कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत मदरसों में ड्रेस कोड...

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 3.4 तीव्रता के लगे झटके
[ Posted On digiana.com | Nov 12, 2022, 05:41 PM IST ]

ऋषिकेश: देवभूमि उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ऋषिकेश में शाम 4.25 बजे भूकंप के झटके लगे। भूकंप...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.