इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 April, 2024|14:13|IST
ताजा खबर

चिल्ला नाहर से बरामद हुआ अंकिता भंडारी का शव, जांच के लिए गठित हुई SIT

Updated: digiana.com | Sep 24, 2022, 11:07 AM IST

चिल्ला नाहर से बरामद हुआ अंकिता भंडारी का शव, जांच के लिए गठित हुई SIT

ऋषिकेश, उत्तराखंड के ऋषिकेश में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस को अंकिता का शव मिल गया है। पुलिस को अंकिता की बॉडी चिल्ला पावर हाउस के पास से मिली है। 18 सितंबर से अंकिता भंडारी गायब थी। मामला बढ़ने और पुलिस की कार्रवाई शुरू होने के बाद अंकिता की गुमशुदगी मामले में गिरफ्तारियां हुईं। आरोपियों से पूछताछ में उसको चिल्ला नहर में धक्का देने की बात स्वीकार की थी। इसके बाद अंकिता के शव की खोज शुरू हुई।
 इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'आज प्रातः काल बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया। इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी जी के नेतृत्व में SIT का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से जांच के भी आदेश दे दिए हैं। आरोपियों के गैर कानूनी रूप से बने रिजॉर्ट पर बुल्डोजर द्वारा कार्रवाई भी कल देर रात की गई है। हमारा संकल्प है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।'
पुलिस ने इस मामले में बीजेपी नेता के बेटे पुलकित आर्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलकित आर्य ही उस रिजॉर्ट का संचालक था, जहां अंकिता काम करती थी। युवती के लापता होने के बाद से रिजॉर्ट संचालक और मैनेजर फरार हो गए थे।
 अंकिता भंडारी की हत्या के बाद ऋषिकेश में लोग भड़क गए। लोगों ने उस रिजॉर्ट पर पत्थर बरसा कर अपना गुस्सा जाहिर किया जिसका मालिक अंकिता भंडारी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। वहीं देर रात धामी सरकार ने आरोपी पुलकित के रिजॉर्ट पर सख्ती दिखाते हुए वहां बुलडोजर चलवा दिया। सोशल मीडिया पर भी लगातार अंकिता के लिए न्याय की मांग उठ रही है। शुक्रवार को आरोपी पुलकित और उसके साथ दो और आरोपी पकड़े गए हैं गुस्साई भीड़ ने इन पर भी हमला कर दिया।
पुलिस ने बताया कि 18 सितंबर की शाम को पुलकित और अंकिता का रिजॉर्ट में झगड़ा हुआ था। पुलकित ने कहा कि अंकिता गुस्से में है, इसे लेकर ऋषिकेश चलते हैं। एक आरोपी सौरभ भास्कर ने बताया कि सभी लोग बैराज होते हुए एम्स के पास पहुंचे। लौटते समय अंकिता और पुलकित एक स्कूटी पर थे। मैं और अंकित साथ में आए। हम बैराज चौकी से करीब 1.5 किमी पहुंचे, तो पुलकित अंधेरे में रुक गया था। हम भी रुक गए।
 सौरभ ने पुलिस को बताया कि हम वहीं रुककर शराब पीने लगे। इस दौरान अंकिता और पुलकित में फिर विवाद हो गया। अंकिता हमें अपने साथियों के बीच बदनाम करती थी। हमारी बातें अपने साथियों को बताती थी कि हम उसे कस्टमर से संबंध बनाने के लिए कहते हैं। अंकिता कहने लगी कि वह रिजॉर्ट की हकीकत सबको बता देगी और उसने पुलकित का मोबाइल नहर में फेंक दिया।s

सम्बंधित खबरें...
उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 11:18 AM IST ]

देहरादून: उत्तराखंड में उत्तरकाशी और टिहरी बॉर्डर एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक...

 हरीश रावत का बड़ा बयान, पाकिस्तान अभी कमजोर, Pok वापास लेने का...
[ Posted On digiana.com | Dec 05, 2022, 03:59 PM IST ]

देहरादून: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने मोदी...

अल्मोड़ा में भीषण हादसा, खाई में गिरी बारातियों की कार, चार...
[ Posted On digiana.com | Dec 03, 2022, 04:17 PM IST ]

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है। अल्मोड़ा में बारातियों की एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें चार लोगों...

 मदरसों को आधुनिक स्कूलों की तर्ज पर चलाने की तैयारी, लागू...
[ Posted On digiana.com | Nov 24, 2022, 12:12 PM IST ]

देहरादून: उत्तराखंड में मदरसों के आधुनिकीकरण की राह में जल्द ही नए कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत मदरसों में ड्रेस कोड...

उत्तराखंड में बिना कमीशन दिए कुछ नहीं होता, अपनी ही सरकार पर...
[ Posted On digiana.com | Nov 14, 2022, 11:46 AM IST ]

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पौड़ी से लोकसभा सांसद तीर​थ सिंह रावत का एक कथित वीडियो सामने आया है। इसमें...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.