नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की शुरुआत से पहले पंजाब किंग्स ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। पंजाब की टीम आईपीएल 2022 में मयंक अग्रवाल की अगुवाई में ही खेलेगी। मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स ने मेगा ऑक्शन से पहले ही रिटेन कर लिया था, अब सीजन की शुरुआत से पहले ही टीम ने नए कप्तान का ऐलान किया है। मयंक ने इससे पहले किसी आईपीएल टीम की कप्तानी नहीं की है। मयंक अग्रवाल से पहले लोकेश राहुल इस टीम के कप्तान थे।
पंजाब किंग्स की टीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नए कप्तान का एलान किया है। टीम का कप्तान बनाए जाने पर अग्रवाल ने कहा कि वो आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स की कप्तानी मिलने पर बहुत ही खुश हैं। इस बार वो पंजाब के लिए खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। पंजाब की टीम अब तक कोई आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।
हालांकि इस सीजन में पहले से ही उनका कप्तान बनना तय माना जा रहा था। मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब की टीम ने सिर्फ दो खिलाड़ियों को रीटेन किया था। मयंक अग्रवाल पहले खिलाड़ी थे, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने जाने से रोका था। उनके अलावा अनकैप्ड तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को रीटेन किया गया था। इसके अलवा, 15 मार्च से टीम का ट्रेनिंग कैंप भी मुंबई में लगने वाला है।
राहुल की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और पिछले सीजन में उनकी टीम ने कई करीबी मैच गंवाए थे। टीम अंकतालिका में छठवें स्थान पर थी। पंजाब ने 14 में छह मैच जीते थे, जबकि आठ में उसे हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि मेगा ऑक्शन से पहले राहुल ने खुद को टीम से अलग करने का फैसला किया। इसके बाद लखनऊ की टीम ने उन्हें ड्रॉफ्ट में 17 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।
नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खत्म होने के साथ ही टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा भी खत्म हो गया। साल...
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन हो चुका है और हर फ्रेंचाइजी की टीम तय हो चुकी है। मिनी ऑक्शन के बाद सात टीमों के...
नई दिल्ली: आईपीएल ऑक्शन 2023 में वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान निकोलस पूरन पर जमकर पैसा बरसा. उन्हें...
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बन गया है। आईपीएल 2023 सीजन के लिए कोच्चि में हुई मिनी ऑक्शन में इतिहास...
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मुनाफ पटेल के लिए बुरी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...