इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 24 April, 2024|21:48|IST
ताजा खबर

जिम्बाब्वे के लिए ऐतिहासिक दिन, क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को दी मात

Updated: digiana.com | Sep 03, 2022, 06:03 PM IST

  जिम्बाब्वे के लिए ऐतिहासिक दिन, क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को दी मात

नई दिल्ली, ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैच के वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबला टाउन्सविले के टोनी आयरलैंड स्टेडियम में खेला गया। क्रिकेट इतिहास में जिम्बाब्वे यह मुकाबला कभी नहीं भूलेगा। जिम्बाब्वे ने इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में पटखनी दी है। यह ऑस्ट्रेलिया के लिए भी बड़ा झटका ही है। जिम्बाब्वे ने सीरीज के तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराया।
इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 31 ओवर में ही 141 रनों पर ऑलआउट हो गई। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम ने 39 ओवर में ही 7 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाकर 3 विकेट से यह मैच जीत लिया। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सीरीज 2-1 से जीत लिया मगर कंगारू टीम जिम्बाब्वे से मिली इस हार को कभी नहीं भुला पाएगी।
बता दें कि जिम्बाब्वे इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. यहां दोनों टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली गई, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीत लिया है। सीरीज का तीसरा वनडे मैच टाउन्सविले में खेला गया. इस मैच में फैन्स को उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलिया क्लीन स्वीप करेगी, लेकिन दांव उलटा ही पड़ गया। जिम्बाब्वे ने उलटफेर करते हुए तीसरा वनडे 3 विकेट से जीत लिया और इतिहास रच दिया।
जिम्बाब्वे के 28 साल के पार्ट टाइम लेग स्पिनर रयान बर्ल इस मैच के हीरो रहे। उन्होंने जिम्बाब्वे की इस जीत में अहम भूमिका निभाई। रयान बर्ल ने सिर्फ 3 ओवर में ही 5 विकेट झटका। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर, अलेक्स कैरी, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजलवुड का विकेट लिया। उन्होंने अपने 3 ओवर में सिर्फ 10 रन दिए। उनके लिए यह एक ऐतिहासिक स्पेल है। रयान बर्ल को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर जिम्बाब्वे की इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहली जीत है। तीनों फॉर्मेट में जिम्बाब्वे ने अब तक ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर कुल 16 मैच खेले, जिसमें से एक मैच  में ही जीत दर्ज की।  इसमें 4 टेस्ट और 12 वनडे मैच शामिल हैं। बता दें कि जिम्बाब्वे को हाल ही में भारत के हाथों अपने घर में 3-0 से क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी थी।

सम्बंधित खबरें...
 भारत और श्रीलंका के बीच होगा आमना-सामना, खेली जाएगी 3-3 मैचों...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 02:20 PM IST ]

नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खत्म होने के साथ ही टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा भी खत्म हो गया। साल...

पूरन लखनऊ तो करन पंजाब में पहुंचे, मिनी ऑक्शन के बाद देखें...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 04:05 PM IST ]

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन हो चुका है और हर फ्रेंचाइजी की टीम तय हो चुकी है। मिनी ऑक्शन के बाद सात टीमों के...

 निकोलस पूरन पर बरसा धन, 16 करोड़ में लखनऊ ने खरीदा
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 06:53 PM IST ]

नई दिल्ली: आईपीएल ऑक्शन 2023 में वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान निकोलस पूरन पर जमकर पैसा बरसा. उन्हें...

 सैम कुरेन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 18.50 करोड़ में बिके
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 05:59 PM IST ]

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बन गया है। आईपीएल 2023 सीजन के लिए कोच्चि में हुई मिनी ऑक्शन में इतिहास...

 क्रिकेटर मुनाफ पटेल कार्रवाई, बैंक खाते सीज कर वसूले 52 लाख...
[ Posted On digiana.com | Dec 16, 2022, 01:48 PM IST ]

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मुनाफ पटेल के लिए बुरी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.