इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 24 April, 2024|04:18|IST
ताजा खबर

पीएम मोदी ने दी जेवर एयरपोर्ट की सौगात, कहा- आज अंतर्राष्ट्रीय छाप छोड़ रहा है यूपी

Updated: digiana.com | Nov 25, 2021, 04:04 PM IST

पीएम मोदी ने दी जेवर एयरपोर्ट की सौगात, कहा- आज अंतर्राष्ट्रीय छाप छोड़ रहा है यूपी

नोएडा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास कर दिया है। इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज इस एयरपोर्ट के भूमिपूजन के साथ ही दाऊ जी मेले के लिए प्रसिद्ध जेवर भी अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर अंकित हो गया है। इसका बहुत बड़ा लाभ दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी यूपी के करोड़ों लोगों को होगा। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का नया भारत आज 1 से बढ़कर एक बेहतरीन आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारें सिर्फ घोषणाएं करती थीं, लेकिन हम ऐसा नहीं करते। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली और लखनऊ में खींचतान चलती रहती थी।उन्होंने कहा कि  बेहतर सड़कें, बेहतर रेल नेटवर्क, बेहतर एयरपोर्ट ये सिर्फ इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट ही नहीं होते बल्कि ये पूरे क्षेत्र का कायाकल्प कर देते हैं, लोगों का जीवन बदल देते हैं। हर किसी को इसका लाभ मिलता है। इसकी ताकत और बढ़ जाती है जब उनके साथ सीमलेस कनेक्टिविटी हो। ये एयरपोर्ट कनेक्टिविटी की दृष्टि से भी बेहतरीन मॉडल बनेगा। यहां आने जाने के लिए टैक्सी से लेकर मेट्रो और रेल तक हर कनेक्टिविटी होगी। एयरपोर्ट से निकलते ही आप सीधे यमुना एक्सप्रेस वे पर आ सकते हैं।
मोदी ने कहा कि आज हम 85 फीसदी विमानों को एमआरओ सेवा के लिए विदेश भेजते हैं और इस काम के पीछे हर साल 15 हजार करोड़ रुपये खर्च होते हैं। 30 हजार करोड़ में ये प्रोजेक्ट बनने वाला है। हजारों करोड़ रुपये खर्च होते हैं जिसका ज्यादातर हिस्सा दूसरे देशों को जाता है। अब ये एयरपोर्ट इस स्थिति को भी बदलने में मदद करेगा। इसके माध्यम से पहली बार देश में एंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल कार्गो हब की कल्पना भी साकार हो रही है। इससे इस पूरे क्षेत्र के विकास को एक नई गति मिलेगी।
हम सभी ये जानते हैं कि जिन राज्यों की सीमा समंदर से सटी होती है।उनके लिए बंदरगाह, पोर्ट, बहुत बड़े एसेट होते हैं लेकिन यूपी जैसे लैंडलॉक राज्यों के लिए यही भूमिका एयरपोर्ट की होती है। यहां अलीगढ़, मथुरा, मेरठ, आगरा, बिजनौर, मुरादाबाद, बरैली ऐसे अनेकों औद्योगिक क्षेत्र हैं. यहां सर्विस सेक्टर का इकोसिस्मट भी है और एग्रीकल्चर सेक्टर में भी पश्चिमी यूपी की अहम हिस्सेदारी है। अब इन क्षेत्रों का सामर्थ्य भी बढ़ जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा कि जिसे पहले की सरकारों ने झूठे सपने दिखाए आज वही यूपी अंतर्राष्ट्रीय छाप छोड़ रहा है। आज यूपी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मेडिकल संस्थान, रेलवे, हाईवे, एयर कनेक्टिविटी मिल रही है इसलिए आज देश और दुनिया के निवेशक कहते हैं। यूपी यानी उत्तम सुविधा, निरंतर निवेश. यूपी की इसी अंतर्राष्ट्रीय पहचान को, नए आयाम दे रही है।
उन्होंने कहा कि पहले जो सरकारें रहीं, कैसे पश्चिमी यूपी के विकास को नजरअंदाज किया उसका एक उदाहरण ये जेवर एयरपोर्ट भी है। दो दशक पहले यूपी की भाजपा सरकार ने इस प्रोजेक्ट का सपना देखा था लेकिन बाद में ये एयरपोर्ट अनेक सालों तक दिल्ली और लखनऊ में पहले जो सरकारें रहीं। उनकी खींचतान में उलझा रहा। यूपी में पहले जो सरकार थी उसने तो बकायदा चिट्ठी लिखकर तब की केंद्र सरकार को कह दिया था कि इस एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट को बंद कर दिया जाए। अब डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से आज हम उसी एयरपोर्ट के भूमिपूजन के साक्षी बन रहे हैं।


सम्बंधित खबरें...
भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन...
[ Posted On digiana.com | Apr 24, 2023, 09:12 PM IST ]

न्यूज डेस्क: भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने...

अतीक अहमद का यश गान करने वाले इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस...
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 05:15 PM IST ]

कर्नाटक चुनावः अतीक अहमद की मौत के बाद से माहौल गर्म है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को...

अभ्यास इनियोचोस-23 में भारतीय वायु सेना की सहभागिता
[ Posted On digiana.com | Apr 20, 2023, 05:58 PM IST ]

नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ( आईएएफ ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस- 23 में भाग...

कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारीसाबित होगा साथी पोर्टल- नरेन्द्र...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 06:00 PM IST ]

नई दिल्ली: बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए साथी पोर्टल...

भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:27 PM IST ]

न्यूज डेस्कः भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.