इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 24 April, 2024|05:40|IST
ताजा खबर

जब मुझपर आक्रमण होता है तो मुझे मजा आता है, बीजेपी पर जमकर बरसे राहुल गांधी

Updated: digiana.com | Aug 05, 2022, 12:03 PM IST

 जब मुझपर आक्रमण होता है तो मुझे मजा आता  है, बीजेपी पर जमकर बरसे राहुल गांधी

नई दिल्ली, कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज देशव्यापी आंदोलन से पहले पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने महंगाई, जीएसटी और ईडी के बेजा इस्तेमाल पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने हिटलर से लेकर तानाशाही का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी को विपक्ष की आवाज से डर लगता है। सरकार देश से लोकतंत्र को खत्म करने में जुटी है।
राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव तो हिटलर भी जीत जाता था क्योंकि उसके कब्जे में सारी संस्थाएं थीं। आज देश में लोकतंत्र बस यादों में रह गया है। देश में तानाशाही चल रही है। राहुल यहीं नहीं रुके उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि क्या आप तानाशाही के मजे ले रहे हैं? वह नरेंद्र मोदी नहीं डरते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार गांधी परिवार पर हमला इसलिए करती है क्योंकि हम एक विचारधारा के लिए लड़ते हैं। हम लोकतंत्र के लिए लड़ते हैं। सांप्रदायिक सदभाव के लिए लड़ते हैं। जान दी है मेरे परिवार ने।
राहुल गांधी से जब पत्रकारों ने ईडी की कार्रवाई को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा मेरे पर जब भी आक्रमण होता है तो मुझे आनंद आता है। मैं इससे सीखता हूं। मुझे इन कार्रवाइयों से काफी खुशी मिलती है। मैं सरकार के खिलाफ जितना बोलूंगा, मेरे खिलाफ उतनी अधिक कार्रवाई होगी। जो धमकाता है वह डरता है। मैं महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ बोलना जारी रखूंगा।
राहुल ने कहा कि मेरी दिक्कत ये है कि मैं सच्चाई बोलूंगा, महंगाई, बेरोजगारी का मुद्दा उठाने का काम करूंगा। जो डरता है, वो धमकाता है। जो आज देश की हालत है उससे डरते हैं, जो उन्होंने पूरे नहीं किए, महंगाई और बेरोजगारी से डरते हैं। जनता की शक्ति से डरते हैं। क्योंकि ये 24 घंटा झूठ बोलते हैं। चीन नहीं आया क्या?
राहुल गांधी ने कहा लोकतंत्र में विपक्ष संस्थानों के बल पर लड़ती है। न्यायिक व्यवस्था और मीडिया के बल पर विपक्षी पार्टी खड़ी होती है। देश के हर संस्थाओं में आज आरएसएस का एक व्यक्ति बैठा है। जब प्रवर्तन निदेशालय की शक्तियों के खिलाफ दायर चाचिका पर आए हाल के फैसले पर पूछा गया तो उन्होंने न्यायालय पर भी बड़ा आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में सारी संस्थाएं सरकार के कंट्रोल में काम रही हैं। कोई भी स्वतंत्र नहीं है।



 

सम्बंधित खबरें...
भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन...
[ Posted On digiana.com | Apr 24, 2023, 09:12 PM IST ]

न्यूज डेस्क: भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने...

अतीक अहमद का यश गान करने वाले इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस...
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 05:15 PM IST ]

कर्नाटक चुनावः अतीक अहमद की मौत के बाद से माहौल गर्म है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को...

अभ्यास इनियोचोस-23 में भारतीय वायु सेना की सहभागिता
[ Posted On digiana.com | Apr 20, 2023, 05:58 PM IST ]

नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ( आईएएफ ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस- 23 में भाग...

कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारीसाबित होगा साथी पोर्टल- नरेन्द्र...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 06:00 PM IST ]

नई दिल्ली: बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए साथी पोर्टल...

भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:27 PM IST ]

न्यूज डेस्कः भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.