इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 March, 2024|07:16|IST
ताजा खबर

 'हिंदू शादी से पहले तीन अवैध पत्नियां रखते हैं', बदरुद्दीन अजमल के बयान पर मचा बवाल

Updated: digiana.com | Dec 03, 2022, 03:55 PM IST

 'हिंदू शादी से पहले तीन अवैध पत्नियां रखते हैं', बदरुद्दीन अजमल के बयान पर मचा बवाल

गुजरात:  असम में विवादित मुस्लिम नेता और AIUDF के अध्यक्ष मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने हिंदू समुदाय के खिलाफ ऐसी बात कह दी है, जिससे राज्य के लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। गुजरात विधानसभा चुनाव के बीच मौलाना बदरुद्दीन अजमल के बयान पर बवाल मच गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से लेकर कई सांसदों और विधायकों ने अजमल के बयान की निंदा की और उनको अपनी भाषा पर नियंत्रण रखनी की सलाह भी दी है।
शुक्रवार को अजमल ने हिंदुओं पर विवादित बयान देते हुए कहा था, हिंदुओं को बच्चों के मामले में मुसलमानों का फॉर्मूला अपनाना चाहिए और बच्चों की कम उम्र में ही शादी कर देनी चाहिए। मुस्लिम युवक 20 से 22 साल की उम्र में शादी करते हैं और मुस्लिम महिलाएं 18 वर्ष की उम्र में शादी करती हैं, जो संवैधानिक है। उन्होंने कहा, वे शादी से पहले एक, दो या तीन अवैध पत्नियां रखते हैं। वे यहां नहीं रूके, अजमल ने कहा, वे बच्चों को जन्म नहीं देते, खुद का आनंद लेते हैं और पैसा बचाते हैं।
बदरुद्दीन अजमल के इस विवादित बयान पर राजनीति शुरू हो गई है। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज ने कहा, "ये समस्त बहू-बेटियों का अपमान है, इसलिए मैं अजमल साहब से कहना चाहता हूं, हिंदू सनातन को अपनाओ और हमारे यहां सात जन्म का रिश्ता होता है, हमारे यहां स्त्री को बस बच्चा पैदा करने की मशीन नहीं समझते। हम सीता राम कहते हैं, राधा कृष्णा कहते हैं। यहां आएं हिंदुओं से सीखें और संतों से सीखें। इनके अंदर मजहबी जिहाद भरा हुआ है। अगर ज्ञान लेना हो तो हिंदुओं से लें।"
भाजपा प्रवक्ता रंजीव कुमार शर्मा ने कहा, अजमल वास्तव में औरंगजेब का दूसरा संस्करण है। वह हराम संस्कृति का संरक्षक और वाहक है। उन्होंने कहा, भाजपा उनके बयान की कड़ी निंदा करती है और तुरंत बिना शर्त माफी मांगें। इसके साथ ही उन्होंने कहा, भगवान राम और माता सीता के देश में यह महिलाओं का है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से इस पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की।
 भाजपा सांसद पबित्रा मार्गेरिता ने अजमल की आलोचना करते हुए कहा, ये शब्द असंवैधानिक हैं और सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किए जाते हैं। वह असम और उत्तर पूर्व में अल्पसंख्यक लोगों विशेष रूप से इस्लाम के लोगों के लिए एक 'मसीहा' बनता फिरता है, लेकिन वह वास्तव में एक शिकारी की तरह काम करता है। सरकार को इस इस्लामी एजेंडा के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसे लोगों को खुले में नहीं छोड़ा जा सकता।

सम्बंधित खबरें...
भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन...
[ Posted On digiana.com | Apr 24, 2023, 09:12 PM IST ]

न्यूज डेस्क: भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने...

अतीक अहमद का यश गान करने वाले इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस...
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 05:15 PM IST ]

कर्नाटक चुनावः अतीक अहमद की मौत के बाद से माहौल गर्म है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को...

अभ्यास इनियोचोस-23 में भारतीय वायु सेना की सहभागिता
[ Posted On digiana.com | Apr 20, 2023, 05:58 PM IST ]

नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ( आईएएफ ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस- 23 में भाग...

कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारीसाबित होगा साथी पोर्टल- नरेन्द्र...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 06:00 PM IST ]

नई दिल्ली: बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए साथी पोर्टल...

भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:27 PM IST ]

न्यूज डेस्कः भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.