चंडीगढ़: एक ओर दिल्ली में हुए श्रद्धा के खौफनाक मर्डर को लेकर पूरे देश में गुसा है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है। वहीं, दूसरी और लव जिहाद में एक और हत्या का मामला सामने आया है। चंडीगढ़ में रहने वाली एक हिंदू युवती की मुस्लिम युवक ने हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था लेकिन आरोपी की सच्चाई जानने के बाद युवती ने उससे बात करना बंद कर दी थी। इसी के चलते आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक़, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई की रहने वाली युवती अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में रह रही थी। मोहम्मद शरीक भी बिहार से वहां काम करने के लिए गया था और फ़ूड डिलीवरी का काम करता था। करीब ढाई साल पहले उसने बुड़ैल में युवती के घर के सामने ही किराए से कमरा ले लिया और वहां रहने लगा। इस दौरान युवती से उसकी मुलाक़ात हुई। मुलाक़ात दोस्ती में बदली और फिर दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।
शरीक ने युवती से अपने शादीशुदा होने की बात छिपाई और उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। करीब 6 महीने पहले युवती को शरीक की सच्चाई पता चली कि वह पहले से शादीशुदा है। इस पर युवती ने उससे दूरी बना ली और बातचीत करना बंद कर दी। इस पर युवक उसका पीछा करने लगा, जिससे युवती काफी परेशान रहने लगी थी। लगभग डेढ़ महीने पहले युवती ने अपनी मां को आरोपी शरीक के बारे में बताया। इस बात से शरीक गुस्से में था।
मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को उनकी लड़की घर में अकेली थी। उसी समय आरोपी घर में घुसा और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शाम को जब वो घर लौटी तो बेटी को बेड पर बेसुध पड़े देखा। उसका शरीर नीला पड़ चुका था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। इसके बाद मृतका की मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ जिसे लेकर सियासी बवाल मच गया है।...
नई दिल्ली: दुनियाभर में अपनी आतंकवादी सोच और करतूत के लिए बदनाम पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब में...
हिसार: हरियाणा के हिसार में घनी धुंध के कारण उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफ़िले की गाड़ियां हादसे का शिकार हो...
चंडीगढ़: भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में झड़प का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है। हरियाणा...
हरियाणा: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बदमाशों ने चार पेट्रोल पंप पर लूट की है। बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर 1.22 लाख रुपये...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...