लुधियाना, कोरोना के खतरे के बीच पंजाब में स्वाइन फ़्लू का ख़तरा बढ़ गया है। स्वाइन फ़्लू के कारण यहां बीजेपी नेता की मौत हो गई है। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक संदीप कपूर किचलू नगर में रहते थे। वह भाजपा के लीगल और लेजिस्लेटिव सेल के को-कन्वेनर थे। उनकी पहचान लुधियाना के 46 वर्षीय भाजपा नेता संदीप कपूर के रूप में हुई है।
राज्य के एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. गगनदीप सिंह ग्रोवर ने कहा कि पंजाब में इस साल यह स्वाइन फ्लू से पहली मौत है। अस्पताल में अभी स्वाइन फ्लू के दो अन्य मरीजों का भी इलाज चल रहा है। मरीजों में एक शख्स 52 साल का और दूसरा 57 साल का है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है।
लुधियाना के सिविल सर्जन डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि संदीप कपूर के संपर्क में जो लोग भी आए थे उनका प्रोफाइलैक्टिक ट्रीटमेंट किया गया। उनमें से किसी को संक्रमित नहीं पाया गया था। इन मरीजों में किसी की भी ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं थी। स्वास्थ्य विभाग को शक है कि कपूर किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए होंगे।
बुधवार को संदीप कपूर का अंतिम संस्कार सिविल लाइंस श्मशान घाट में किया गया। संदीप कपूर पार्टी के तेज तर्रार नेताओं में से थे। कपूर ने एबीवीपी से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया। इसके बाद आरएसएस और फिर भाजपा के सक्रिय नेता रहे। भाजपा के लिए अच्छा काम किया तो पार्टी ने युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया उन्हें पार्षद का टिकट भी मिला।
संदीप ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ पार्षद का चुनाव लड़ा था। हालांकि हार का सामना करना पड़ा था।कपूर राजनीति में होने के साथ-साथ वकील भी थे। जिला कचहरी में वे प्रैक्टिस करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार व पार्टी नेताओं को झटका लगा है। संदीप अपने पीछे माता, पत्नी, बेटा व बेटी को छोड़ गए हैं।
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ जिसे लेकर सियासी बवाल मच गया है।...
नई दिल्ली: दुनियाभर में अपनी आतंकवादी सोच और करतूत के लिए बदनाम पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब में...
हिसार: हरियाणा के हिसार में घनी धुंध के कारण उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफ़िले की गाड़ियां हादसे का शिकार हो...
चंडीगढ़: भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में झड़प का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है। हरियाणा...
हरियाणा: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बदमाशों ने चार पेट्रोल पंप पर लूट की है। बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर 1.22 लाख रुपये...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...