इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 20 April, 2024|14:37|IST
ताजा खबर

AAP विधायक के ठिकानों पर ED की छापेमारी, 32 लाख कैश बरामद

Updated: digiana.com | Sep 10, 2022, 02:11 PM IST

AAP विधायक के ठिकानों पर ED की छापेमारी, 32 लाख कैश बरामद

पंजाब, प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब के आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के बाद 32 लाख रुपए नकद, मोबाइल फोन और हार्ड ड्राइव जब्त किए हैं।ईडी ने एक कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत विधायक के परिसरों की तलाशी ली। इसके अलावा बैंक घोटाले से जुड़ा एक मामला भी सामने आ रहा है, जिसमें बैंक से करीब 40 करोड़ रुपये का कर्ज लेने की जानकारी सामने आई है।
गज्जन माजरा अमरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। इससे पहले अर्द्धसैनिक बलों के साथ पहुंचे ईडी के अधिकारियों ने संगरूर के धूरी में गज्जन माजरा के पशु चारा कारखाने, आवास, स्कूल और होटल में छापेमारी की थी। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम विधायक के करीबी 12 लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं इस मामले पर विधायक जसवंत सिंह ने कहा कि वह किसी भी तरह के दबाव में नहीं आएंगे।
AAP विधायक ने दावा किया है कि तलाशी के दौरान ईडी को कोई आपत्तिजनक दस्तावेज नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मेरे घर से 32 लाख रुपए और तीन मोबाइल फोन कब्जे में लिए गए हैं। कैश दो बैंकों से आया था और हमारे पास सारा रिकॉर्ड है। अधिकारियों ने हमें बैंक स्टेटमेंट पेश करने के लिए कहा है और हम इसे पेश करेंग।
चार महीने पहले सीबीआई ने 40.92 करोड़ रुपए से अधिक के बैंक धोखाधड़ी मामले में उनकी संपत्तियों की तलाशी ली थी। इसी मामले में ईडी के अधिकारियों ने बीते गुरुवार को विधायक के आवास समेत विभिन्न संपत्तियों पर छापेमारी की थी। गज्जन माजरा ने कहा कि चूंकि हमारी पार्टी को अन्य राज्यों में भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, इसलिए केंद्र सरकार आप नेताओं को बदनाम करने के लिए विभिन्न एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
गौरतलब है कि सीबीआई ने मई में सबसे पहले आप विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा के घर और कारोबार पर छापा मारा था। इस दौरान सीबीआई ने 94 हस्ताक्षरित खाली चेक, लगभग 16.57 लाख नकद, विदेशी मुद्रा, संपत्ति के दस्तावेज किए थे. यह छापेमारी 40 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के मामले की गई थी। इसमें कहा गया था कि 2011 से 2014 के बीच विधायक ने बैंक से 4 किस्तों में करीब 40.92 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। इस पर बैंक की लुधियाना शाखा ने इसकी शिकायत सीबीआई से की थी, जिसमें कहा गया था कि जिस उद्देश्य के लिए विधायक माजरा ने कर्ज लिया था, उसकी जगह उसका कहीं और इस्तेमाल किया गया।
 

सम्बंधित खबरें...
'राहुल के जूते का फीता बांध रहे', जितेंद्र सिंह पर ट्वीट कर घिरे...
[ Posted On digiana.com | Dec 22, 2022, 12:44 PM IST ]

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ जिसे लेकर सियासी बवाल मच गया है।...

पंजाब में पाकिस्तान की नापाक हरकत नाकाम, BSF ने मार गिराया ड्रोन
[ Posted On digiana.com | Dec 22, 2022, 11:18 AM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में अपनी आतंकवादी सोच और करतूत के लिए बदनाम पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब में...

बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चोटाला, धुंध के कारण आपस में...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 04:00 PM IST ]

हिसार: हरियाणा के हिसार में घनी धुंध के कारण उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफ़िले की गाड़ियां हादसे का शिकार हो...

 'यह 1962 के कमजोर दिल वाले नेहरू का भारत नहीं; शेर दिल मोदी का...
[ Posted On digiana.com | Dec 13, 2022, 04:04 PM IST ]

चंडीगढ़: भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में झड़प का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है। हरियाणा...

रेवाड़ी में चार पेट्रोल पंप पर लूट, बदमाशों ने की फायरिंग
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 11:09 AM IST ]

हरियाणा: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बदमाशों ने चार पेट्रोल पंप पर लूट की है। बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर 1.22 लाख रुपये...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.