पंजाब, पंजाब के तरनतारन शहर में एक चर्च में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात 12:30 बजे की है। बताया गाय कि चार आरोपी चर्च में दाखिल हुए और पहले तो चर्च के बाहर लगी भगवान यीशू और मां मरियम की मूर्ति का सिर तोड़ दिया। इसके बाद पादरी की कार में भी आग लगा दी. घटना के बाद इलाके में तनाव है। तीन दिन पहले जंडियाला के पास गांव में ईसाइयों व निहंगों के बीच झड़प हुई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, घटना तरनतारन जिले के विधानसभा क्षेत्र पट्टी के गांव ठकरपुर की है। घटना ऐसे दिन हुई है जब अकाल तख्त जत्थेदार ने ईसाई मिशनरियों द्वारा जबरन धर्मांतरण के खिलाफ एक बयान जारी किया था। ऐसे में इस हमले को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। तोड़फोड़ और आगजनी की ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है।
जो 4 लोग चर्च में दाखिल हुए थे उन्होंने गार्ड के सिर पर पिस्तौल रख उसकी बाजू को बांध दिया। चर्च में बनी पहली मंजिल पर माता मरियम और भगवान यीशू की मूर्ति को तोड़ डाला। आरोपियों ने मूर्ति का सिर अलग किया और उसे उठा कर साथ ले गए। जाते समय आरोपी चर्च के अंदर खड़ी कार को भी आग लगा गए।
इस मामले में अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने मांग की है कि बाबा मेजर सिंह औऱ उनके समर्थकों के खिलाफ जो केस दर्ज किया गया है उसे रद्द किया जाना चाहिए क्योंकि वे केवल जबरन धर्म परिवर्तन का विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कानून जबरन धर्म परिवर्तन की इजाजत नहीं देता है लेकिन यह आश्चर्य की बात है कि पंजाब के सीमावर्ती इलाके में बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ जिसे लेकर सियासी बवाल मच गया है।...
नई दिल्ली: दुनियाभर में अपनी आतंकवादी सोच और करतूत के लिए बदनाम पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब में...
हिसार: हरियाणा के हिसार में घनी धुंध के कारण उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफ़िले की गाड़ियां हादसे का शिकार हो...
चंडीगढ़: भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में झड़प का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है। हरियाणा...
हरियाणा: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बदमाशों ने चार पेट्रोल पंप पर लूट की है। बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर 1.22 लाख रुपये...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...