पंजाब, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के शूटरों के साथ लगभग पांच घंटे तक चली पुलिस की मुठभेड़ ख़त्म हो गई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने हत्या में शामिल दोनों शूटर्स को ढेर कर दिया है। हालांकि इस दौरान पंजाब पुलिस के तीन जवान भी जख्मी हुए हैं। पंजाब डीजीपी ने बताया कि एनकाउंटर में चार शूटर मारे गए हैं। शूटरों के पास से एके-47 बरामद हुई है।
शूटर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू कुसा गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल थे और घटना को अंजाम देने के बाद ये दोनों फरार हो गए थे। आज दोनों के भकना गांव में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। करीब पांच घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद दोनों को ढेर कर दिया गया।
अटारी सीमा के पास एक सुनसान हवेली में करीब पांच घंटे चले इस एनकाउंटर में पंजाब पुलिस के करीब 300 जवान शामिल थे। इस एनकाउंटर की कमान खुद डीजीपी गौरव यादव ने संभाल रखी थी। हवेली को चारों ओर से घेरते हुए जवान धीरे-धीरे नजदीक आते गए और गैंगस्टर्स को मौके पर ही ढेर कर दिया। इस एनकाउंटर में दो पुलिस अधिकारी और एक कैमरामेन भी घायल हो गया था।
गौरतलब है कि गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा गांव में कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज में रूपा और कुसा 21 जून को मोगा जिले में समालसर में मोटरसाइकिल पर बैठे दिखाई दिए थे। पुलिस ने छह हमलावरों की पहचान की है, जो हत्या में शामिल दो मॉड्यूल का हिस्सा थे।
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ जिसे लेकर सियासी बवाल मच गया है।...
नई दिल्ली: दुनियाभर में अपनी आतंकवादी सोच और करतूत के लिए बदनाम पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब में...
हिसार: हरियाणा के हिसार में घनी धुंध के कारण उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफ़िले की गाड़ियां हादसे का शिकार हो...
चंडीगढ़: भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में झड़प का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है। हरियाणा...
हरियाणा: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बदमाशों ने चार पेट्रोल पंप पर लूट की है। बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर 1.22 लाख रुपये...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...