पंजाब, पंजाब के तलवंडी साबो से आम आदमी पार्टी की विधायक प्रोफेसर बलजिंदर कौर घरेलू हिंसा का शिकार हो गई। बलजिंदर कौर का उनके पति द्वारा थप्पड़ मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो सत्ताधारी पार्टी के नेता भी हैं। वीडियो में तलवंडी से दो बार की विधायक को अपने पति सुखराज सिंह के साथ बहस करते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में सुखराज सिंह अचानक उठने के बाद कौर को थप्पड़ मारते हुए दिखते हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि इन पति-पत्नी के साथ घर के मेन गेट के अंदर कई और लोग खड़े हुए हैं। ये लोग विधायक पत्नी और पति के बीच बहस सुलझाने का प्रयास कर रहे थे। तभी सुखराज सिंह उठते हैं और बहस के बाद उन्हें थप्पड़ मारते हैं। इसके बाद वहां खड़े हुए लोग विधायक के पति को धक्का मारते हैं और उन्हें अलग कर देते हैं। इस घटना के बाद उन्हें रोता हुआ देखा जा सकता है।
पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने कहा कि विधायक का घरेलू हिंसा का शिकार होना दुखद है। अभी तक यह मामला उनके घर की चारदीवारी में था। अब इसका वीडियो पब्लिक प्लेटफार्म पर आ गया है। इसलिए आयोग इसका नोटिस लेकर कार्रवाई करेगा।
कौर ने फरवरी, 2019 में माझा क्षेत्र के लिए आप की युवा शाखा के संयोजक सिंह से शादी की थी। उन्होंने वर्ष 2009 में पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला से एम.फिल किया। राजनीति में आने से पहले वह फतेहगढ़ साहिब में माता गुजरी कॉलेज में अंग्रेजी की प्रोफेसर थीं।
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ जिसे लेकर सियासी बवाल मच गया है।...
नई दिल्ली: दुनियाभर में अपनी आतंकवादी सोच और करतूत के लिए बदनाम पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब में...
हिसार: हरियाणा के हिसार में घनी धुंध के कारण उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफ़िले की गाड़ियां हादसे का शिकार हो...
चंडीगढ़: भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में झड़प का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है। हरियाणा...
हरियाणा: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बदमाशों ने चार पेट्रोल पंप पर लूट की है। बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर 1.22 लाख रुपये...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...