नई दिल्ली, दुनियाभर के शेयर बाजारों में इन दिनों भूचाल आया हुआ है। शेयर बाजार में गिरावट के कारण बड़ी-बड़ी कंपनियों की वैल्यू आधी रह गई है। इसी के चलते एशिया में सबसे रईस भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी को बड़ा झटका लगा है। समूह की कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट का असर उनकी नेटवर्थ पर पड़ा है। इसके चलते अब वह दुनिया शीर्ष अरबपतियों की सूची में छठे स्थान पर खिसक गए हैं।
अडानी समूह की 2 कंपनियां अडानी विल्मर और अडानी पावर कुछ दिनों पहले तक इन्वेस्टर्स को मल्टीबैगर रिटर्न दे रही थीं लेकिन उसके बाद बिकवाली की चपेट में आ गईं। इसके चलते दोनों कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपये से नीचे आ गया।
एक रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को गौतम अडानी की नेटवर्थ घटकर 108 अरब डॉलर रह गई। इसमें 6.42 अरब डॉलर की कमी आई। नेटवर्थ में आई इस बड़ी गिरावट के कारण काफी समय से शीर्ष अरबपतियों की सूची में पांचवे पायदान पर काबिज अडानी खिसकर अब छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। मंगलवार को भी उनकी नेटवर्थ में 5.19 अरब डॉलर की कमी आई थी।
इसी तरह गुरुवार को भारी गिरावट आने के बाद अडानी पावर का मार्केट कैप कम होकर 93,550 करोड़ रुपये रह गया था। आज हालांकि अडानी पावर के स्टॉक पर फिर से अपर सर्किट लगा हुआ है। इसने कारोबार की शुरुआत ही अपर सर्किट के साथ की और पूरे दिन 4.99 फीसदी की बढ़त के साथ 254.65 रुपये पर बना रहा।
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क के लिए बुधवार का दिन राहत भरा रहा। बीते कई दिनों से लगातार गिरावट का सामना कर रहे मस्क को बड़ा फायदा हुआ है। उनकी नेटवर्थ 2.89 अरब डॉलर बढ़कर अब 232 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। बता दें कि मंगलवार को 18.5 अरब डॉलर का बड़ा नुकसान हुआ था।
नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की झोली में एक और कंपनी गिरने वाली है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज...
नई दिल्ली: अंबानी परिवार में फिर खुशियां आई है। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत...
नई दिल्ली: साल 2022 खत्म होने वाला है। अगले सप्ताह से नए साल यानी 2023 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल के पहले महीने जनवरी में अगर...
नई दिल्ली: बैंक लोन फ्रॉड केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए णुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया...
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...